Rewa News: रीवा जिले में पिकनिक मनाने गए दंपति के सथ हो गया कांड,महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म
Rewa News: रीवा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति के साथ पिकनिक मनाने गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। दरिंदों ने पति को पेड़ से बांधकर पीटा। दुष्कर्म का वीडियो बनाकर महिला को धमकाया। घटना सोमवार की है, दंपती ने मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज …

Rewa News: रीवा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति के साथ पिकनिक मनाने गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। दरिंदों ने पति को पेड़ से बांधकर पीटा। दुष्कर्म का वीडियो बनाकर महिला को धमकाया। घटना सोमवार की है, दंपती ने मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
दंपती ने पुलिस को बताया कि वे दोनों कॉलेज में साथ पढ़ते थे। हाल ही में उनकी शादी हुई है। वे 21 अक्टूबर को पिकनिक मनाने भैरव बाबा क्षेत्र गए थे। यहां पांच लोगों ने उन्हें घेर लिया। सभी शराब के नशे में थे।
घटना के बाद आरोपियों ने दंपती को धमकाया और कहा कि अगर पुलिस के पास गए तो वीडियो वायरल कर देंगे। पुलिस का ध्यान बुधवार को रीवा में होने वाले क्षेत्रीय औद्योगिक सम्मेलन पर था।
इसलिए मामले को दबा दिया गया। अब तीन दिन बाद मामला सामने आया है। रीवा SP विवेक सिंह ने बताया कि घटना 21 अक्टूबर की दोपहर की है। पीड़िता 22 अक्टूबर की दोपहर थाने पहुंची। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने लगभग 60 संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनमें से दो मुख्य संदिग्ध लग रहे हैं।
आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। DSP हेड क्वार्टर हिमाली पाठक ने बताया कि महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की जांच की जा रही है। दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आपको बता दें कि इस मामले में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सोमवार को घटना के बाद पीड़ित दंपती थाने के चक्कर लगाते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। और आरोपी बाहर घूम रहे है।