Rewa News: लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत तय समय सीमा में प्रकरणों का निपटारा न करने पर 4 अधिकारियों पर रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने लगाया जुर्माना।

Rewa News जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिभा पाल का बड़ा एक्शन लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत तय समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण न करने पर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने चार अधिकारियों पर जुर्माना लगाया है,आइए विस्तार से जानते है।

जानकारी के अनुसार लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत तय समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण न करने पर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने 4 अधिकारियों पर अधिनियम के प्रावधानों के तहत जुर्माना लगाया है।

आखिर क्यों लगाया गया जुर्माना

लोक सेवा गारंटी में दर्ज प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण न करने पर इन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया गया था, नोटिस का संतोषजनक उत्तर न मिलने पर जुर्माने की कार्यवाही की गई है। जुर्माने की राशि को 3 दिन की समय सीमा में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन अधिकारियों पर जुर्माना

इस संबंध में जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी सेमरिया श्रीमती सुषमा मिश्रा पर एक हजार रुपए, प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी बैकुण्ठपुर संतोष कुमार सिंह पर पाँच सौ रुपए।

प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जवा राहुल पाण्डेय पर एक हजार रुपए तथा प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी त्योंथर संजय कुमार सिंह पर 1 हजार रुपए का जुर्माना रीवा कलेक्टर द्वारा लगाया गया है।