क्राइम

Rewa news: रीवा में गैस और ईंधन आपूर्ति पर प्रशासन सख्त: कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं!

Share With Others

Rewa news:  रीवा जिले में घरेलू गैस और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त मोड में आ गया है। हाल ही में हुई समीक्षा बैठक और प्रेस वार्ता के दौरान IAS कलेक्टर प्रतिभा पाल ने साफ कर दिया है कि ईंधन की आपूर्ति में बाधा डालने वाले या कालाबाजारी करने वाले तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक है और जनता को अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

आम जनता और मरीजों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला जेल, सरकारी अस्पताल और विभिन्न छात्रावासों की मेस के लिए घरेलू गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।
निर्देश दिए हैं कि इन जगहों पर भोजन पकाने में कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। इसके लिए विशेष निगरानी दल गठित किए गए हैं।

शहर के बड़े होटलों और मैरिज गार्डनों को भी वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। आपूर्ति में संभावित अस्थाई कमी को देखते हुए कई संस्थानों ने कोयला, लकड़ी और इलेक्ट्रिक ओवन का उपयोग शुरू कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि व्यावसायिक हितों के चक्कर में आम आदमी के हक की रसोई गैस पर डाका डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई’ की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

यदि कोई भी गैस एजेंसी या विक्रेता निर्धारित दर से अधिक वसूली करता है या सिलेंडर की जमाखोरी करता पाया जाता है, तो नागरिक तुरंत शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्रशासन ने कंट्रोल रूम नंबर 07662-255143 और सीएम हेल्पलाइन 181 को 24 घंटे सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने पेट्रोल पंपों पर लग रही अनावश्यक भीड़ को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की है। जिले के सभी डिपो और पेट्रोल पंपों पर तेल की आवक सामान्य है। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे अपनी आवश्यकता अनुसार ही ईंधन भरवाएं और अनावश्यक भंडारण से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *