Rewa News: कोलकाता डॉक्टर केस के बाद रीवा में एक डॉक्टर की पीट-पीटकर हत्या,छेड़छाड़ का लगा था आरोप
Rewa News कोलकाता डॉक्टर कैसे के बाद रीवा शहर में भी डॉक्टर की पीट पीटकर हत्या,नशामुक्ति केंद्र में पदस्थ थे डॉक्टर। Rewa News रीवा शहर में नशा मुक्ति केंद्र में पदस्थ डॉ की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर संचालक और उसके लोगों ने मारपीट की थी। …

Rewa News कोलकाता डॉक्टर कैसे के बाद रीवा शहर में भी डॉक्टर की पीट पीटकर हत्या,नशामुक्ति केंद्र में पदस्थ थे डॉक्टर।
Rewa News रीवा शहर में नशा मुक्ति केंद्र में पदस्थ डॉ की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर संचालक और उसके लोगों ने मारपीट की थी। पुलिस ने संचालक सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
3 आरोपी पकड़ाए दो हुए फरार पश्चिम बंगाल में महिला डॉ की दरिंदगी के बाद बेरहमी से की हत्या का मामला ठंडा पड़ा नहीं है। उससे पहले अब एमपी के रीवा जिले में डॉ की निर्मम हत्या करने का मामला सामने आ गया। नशा मुक्ति केंद्र में पदस्थ डॉ की सोमवार की देर रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

गंभीर हालत में डॉक्टर को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वह जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पद्मधर कॉलोनी में संचालित न्यू संकल्प नशा मुक्ति केंद्र में पदस्थ था, पुलिस ने इस मामले में केंद्र के संचालक सहित 5 लोगों पर मामला दर्ज किया है। जिसमें से 3 लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।
जिले के कृष्णा नगर निवासी रूद्र सेन गुप्ता नशा मुक्ति केंद्र में डॉक्टर थे। आरोपियों ने उनके ऊपर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मारपीट की। उन पर संचालक की बीवी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। आरोपियों ने डॉ को सोमवार की रात नशा मुक्ति केंद्र में बुलाया। फिर संचालक नीलेश तिवारी और शशांक तिवारी सहित अन्य लोगों ने उनको बेरहमी से पीटा।
घटना को लेकर जांच कर रही पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जहां 3 पकड़ाए आरोपियों से पूछताछ हो रही है। वहीं, दो फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए धरपकड़ की जा रही है। मामले में एसपी का कहना है कि डॉ पर छेड़छाड़ का आरोप लगा था। इसलिए हर एंगल से इसकी जांच की जा रही है।
संचालक नीलेश तिवारी और उसके रिश्तेदारों ने मिलकर चिकित्सक के साथ मारपीट की। जिसके बाद वे खुद ही इलाज के लिए उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर की मौत हो गई।
पुलिस ने इस मामले में संचालक उनकी पत्नी सहित 5 लोगों को आरोपी बनाया है। साथ ही जांच करते हुए 3 लोगों को पुलिस ने अपने हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।