क्राइम

Rewa news: अमहिया पुलिस ने 20 लाख के 111 गुमशुदा मोबाइल फोन किये बरामद बरामद, खिल उठे लोगों के चेहरे

Share With Others

Rewa news: अक्सर मोबाइल गुम होने या चोरी होने के बाद लोग उसे दोबारा पाने की उम्मीद छोड़ देते हैं, लेकिन रीवा की अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल व स्टाफ ने एक बार फिर जनता का भरोसा जीता है। पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुल 111 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं,

जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

​रीवा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर सेल और थानों की टीम ने आधुनिक तकनीकी का उपयोग करते हुए इन मोबाइलों को ट्रैक किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान SP शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि मोबाइल गुम होने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए IMEI नंबरों की ट्रैकिंग की गई, जिसके परिणामस्वरूप यह बड़ी बरामदगी संभव हो पाई है।

​कंट्रोल रूम में आयोजित वितरण कार्यक्रम के दौरान जब लोगों को उनके खोए हुए फोन वापस मिले, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
​अंजू नामक महिला ने बताया कि उनका मोबाइल दो महीने पहले TRS कॉलेज के पास से गुम हुआ था। मोबाइल वापस पाकर उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

​राजेश ने बताया कि उनका मोबाइल अस्पताल से गुम हो गया था। उन्होंने रीवा पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा, “पुलिस प्रशासन बहुत मुस्तैद है, मुझे उम्मीद नहीं थी कि मेरा फोन वापस मिलेगा।”
​पुलिस की जनता से अपील
​अधिकारियों ने जनता को संदेश दिया है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत उसकी शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते उसे ट्रैक किया जा सके। साथ ही, उन्होंने पुराने या बिना बिल के मोबाइल फोन खरीदने से बचने की सलाह दी है, क्योंकि वे चोरी के हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *