रीवा संभाग के मऊगंज जिले में फैली सनसनी,घर में एक साथ मिले ससुर-बहु के शव,देखिए क्या है पूरा मामला
Rewa Mauganj News: रीवा संभाग के मऊगंज के भीर गांव में रविवार की रात बहू और ससुर का शव फांसी पर लटका मिला। पहले उन्होंने कमरे में फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद ससुर ने भी आत्महत्या कर ली। घटना का कारण पता नहीं चल सका है। रोझा टोला भीर गांव निवासी वेंकट यादव ने …

Rewa Mauganj News: रीवा संभाग के मऊगंज के भीर गांव में रविवार की रात बहू और ससुर का शव फांसी पर लटका मिला। पहले उन्होंने कमरे में फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद ससुर ने भी आत्महत्या कर ली। घटना का कारण पता नहीं चल सका है। रोझा टोला भीर गांव निवासी वेंकट यादव ने रात में पत्नी और बहू के साथ खाना खाया।
Also Read: भाजपा नेता पर रेप का केस भतीजी ने लगाया आरोप,4 साल की मासूम को धमका किया दुष्कर्म
इसके बाद वे कमरे में सोने चले गए। रात में सास और वेंकट किसी काम से बहू को बुलाने पहुंचे। खटखटाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने शोर मचाया। उन्होंने खिड़की से देखा तो बहू फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। घटना के बाद वेंकट यादव भी रो-रोकर बेहाल हो गया। वह दूसरे कमरे में गया और दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली।
लोगों ने घटना की सूचना नईगढ़ी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने यह भी बताया कि वेंकट पिछले
एक साल से बीमार था। उसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं थी। चौकी प्रभारी रामपुर अनंत विजय सिंह ने बताया कि दोनों के शव मिले हैं। पंचनामा बनाकर मामले की जांच की जा रही है।