Rewa news: जानिए कौन रीवा की शातिर लुटेरी दुल्हन पुलिस कर्मी को कैसे फसाया जाल में फिर पैसे लूट कर भागी
Rewa news : रीवा में एक लुटेरी दुल्हन ने तहलका मचा दिया है आपको बता दे इस लुटेरी दुल्हन ने कई लोगों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर अपना शिकार बनाया और फिर पैसे, जेवर और संपत्ति लूटकर दूसरा शिकार ढूंढने निकल पड़ती थी ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां इस लुटेरी दुल्हन …

Rewa news : रीवा में एक लुटेरी दुल्हन ने तहलका मचा दिया है आपको बता दे इस लुटेरी दुल्हन ने कई लोगों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर अपना शिकार बनाया और फिर पैसे, जेवर और संपत्ति लूटकर दूसरा शिकार ढूंढने निकल पड़ती थी ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां इस लुटेरी दुल्हन ने अपने पति की मदद से पुलिस वाहन शाखा में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को अपना शिकार बनाया हैं।
Rewa news: पति के ऊपर दर्ज करा चुकी है Fir
जबकि इसी लुटेरी दुल्हन ने खुद अपने पति को 376 के मामले में फंसाया है, लेकिन आप सोच रहे होंगे कि इन सब मामलों में उसका पति उसकी कैसे मदद कर रहा है। हम आपको लुटेरी दुल्हन का शिकार बने व्यक्ति और वकील के जरिए पूरी जानकारी बताएंगे, लेकिन उससे पहले आपको बता दें कि रीवा जिले के चोरहटा थाना अंतर्गत ग्राम चोरहटा निवासी महेंद्र कुमार विश्वकर्मा जो कि पुलिस वाहन शाखा में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं,
उनके बगल में ही राजेश साकेत भी वाहन शाखा में पदस्थ हैं। पड़ोस में रहने के कारण दोनों में बातचीत होती थी और सामान्य संबंध थे। राजेश साकेत ने महेंद्र विश्वकर्मा से कहा कि उसकी एक गोद ली हुई बहन है। उसे नौकरी पर रख लो, जो भी वेतन मिले, उसे दे दो। महेंद्र विश्वकर्मा ने राजेश साकेत की मुंहबोली बहन को अपने यहां काम पर रख लिया। उसके बाद महिला उसके घर आने-जाने लगी।
योजनाबद्ध तरीके से मां और बहन ने मिलकर महेंद्र विश्वकर्मा पर लुटेरी दुल्हन शादी करने का दबाव बनाने लगी। और उसे धमकाते हुए कहा कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह पंखे से लटक कर जान दे देगी। इसके बाद महेंद्र विश्वकर्मा ने राजेश की मुंहबोली बहन से चिरहुला मंदिर में शादी कर ली और राजेश साकेत उसका पूरा साथ दे रहा था। यह वही राजेश साकेत है जो पुलिस वाहन शाखा में ड्राइवर है।
Rewa news: अब यहां से शुरू होता है लुटेरी दुल्हन का खेल
लुटेरी दुल्हन ने महेंद्र विश्वकर्मा के जीपीएफ खाते से 5 लाख रुपए उड़ा लिए और फिर एटीएम से बचत के पैसे उड़ा लिए जब महेंद्र विश्वकर्मा को इस बात की खबर लगी तो उन्हें पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है और यह ठगी राजेश साकेत की मिलीभगत से की गई है जिसके बाद पता चला की. यह लुटेरी दुल्हन राजेश साकेत की बहन नहीं बल्कि उसकी पत्नी थी. इसका मतलब यह हुआ कि अनुराधा साकेत ने करीब 10 लोगों को अपना शिकार बनाया है. कई लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मामले दर्ज करा चुकी हैं कई लोग अपनी सजा भी काट चुके हैं.।
Rewa news: पति पत्नी मिलकर बिछाते थे जाल
यहां तक कि इसी लुटेरी दुल्हन ने राजेश साकेत को अपना शिकार बनाया और उसके खिलाफ 376 के तहत मामला दर्ज करवाया. लेकिन अब इसी राजेश साकेत ने अनुराधा साकेत के साथ मिलकर महेंद्र विश्वकर्मा को भी अपना शिकार बनाया है और पुलिस विभाग की ओर से उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. हालांकि इस मामले में जब कोर्ट में शिकायत की गई तो न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद चोरहटा थाने में मामला दर्ज हुआ ।