
Rewa News: रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र के मोहरा मोड़ पर एनसीसी पाइपलाइन कार्य के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि भाजपा नेता पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस घटना में नेता गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैसे हुआ विवाद?
बरौआ निवासी नारायण सिंह बघेल, जो किसान मोर्चा के जिला मंत्री हैं, के अनुसार, मोहरा मोड़ पर एनसीसी पाइपलाइन का कार्य चल रहा था। बीती रात करीब 9 बजे सरपंच धनेंद्र द्विवेदी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और पाइपलाइन कार्य को लेकर विवाद करने लगे।
हमले की पूरी घटना
विवाद के दौरान जब नारायण सिंह ने विरोध किया, तो सरपंच और उनके साथियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान भाजपा नेता और उनके भतीजे को गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी।
पुलिस की कार्रवाई
घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना की शिकायत अतरैला थाने में दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआ है।
न्याय की मांग
भाजपा नेता पर हुए इस हमले से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर और जल्द ही दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करगी।