Rewa news,भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ रीवा में कांग्रेसियों ने रास्ट्रपति के नाम का कलेक्ट्रेट कार्यलय में सौपा ज्ञापन

Rewa news,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आहवान एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण द्वारा कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के ऊपर केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा बदले की भावना से एवं उनकी छवि को धूमिल करने के लिए राष्ट्रीय एजेन्सी प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) का दुरूपयोग कर उनके खिलाफ न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया है।
इसप्रकार की कार्यवाही पूर्णतः विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर बदले की भावना से, लोकतंत्र की आत्मा को निरंतर घायल कर रही हैं। तथा स्पष्ट रूप से केन्द्र सरकार की राजनैतिक प्रतिशोध की संकीर्ण मानसिकता का परिचायक है। जिस नेहरू परिवार ने इस देश के लिए सबकुछ न्यौछावर कर दिया, व देश के लिए कुर्बान हो गए उस नेहरू परिवार को केन्द्र की मोदी सरकार, अपमानित करने का निरंतर कुत्सित प्रयास कर रही है। तथा प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.), सी.बी.आई., आई.टी. जैसी एजेंसियो का दुरूपयोग कर रही हैं।
इसके विरोध में पूरे देश एवं प्रदेश के साथ-साथ जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार नई दिल्ली को जिला दण्डाधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंप कर मांग की गई है कि भारत के संविधान के संरक्षक होने के नाते मामले को संज्ञान में लेकर केन्द्र सरकार सेे यह जवाब तलब करंे कि बिना किसी शिकायत के वर्षो पुराने प्रकरण (नेशनल हेराल्ड) को खोलकर विपक्ष के शीर्ष नेताओं को क्यों प्रताड़ित किया जा रहा है? महामहिम से राजनैतिक प्रतिद्वंदिता की आड़ में लोकतंत्र को कुचलने की साजिश को रोकने एवं संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बचाने हेतु तत्काल हस्तक्षेप करने एवं इसप्रकार की बदले की भावना से की गई कार्यवाहियों पर तत्काल निष्पक्ष एवं स्वतंत्र न्यायिक जांच की व्यवस्था करें जिससे इन संवैधानिक एजेंसियों की निष्पक्षता एवं लोंकतंत्र की साख बनी रहें।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से विधायक सेमरिया अभय मिश्रा, महापौर अजय मिश्रा बाबा, शहर अध्यक्ष लखनलाल खण्डेलवाल, प्रदेश महामंत्रीद्वय कविता पाण्डेय, पूर्व विधायक विद्यावती पटेल, डॉ. अरूणा तिवारी, बबिता साकेत, रमाशंकर पटेल, संगठन मंत्री रवि तिवारी, गिरीश सिंह, कुंवर सिंह, मुस्तहाक खान, सत्यनारायण तिवारी, वसीम राजा, मानवेन्द्र सिंह नीरज, गिरिजेश पाण्डेय, बृजेन्द्र शुक्ला, नरेन्द्र सिंह तिवारी, रामकीर्ति शर्मा, शिवेन्द्र प्रताप सिंह बघेल, अखिलेश द्विवेदी काकू, जितेन्द्र सिंह, पदमदीप शुक्ला, नरेन्द्र अग्निहोत्री, बलराम गौतम, सुरेश वर्मा, अनिल तिवारी, आनंद कुशवाहा, अनूप सिंह चंदेल, पंकज उपाध्याय, पार्षद अकरम अंसारी, अमृतलाल मिश्रा, रवि तिवारी, अशोक पटेल झब्बू, रामप्रकाश तिवारी डैडू, अशोक सिंह बुडवा, सीमा सिंह, तारा त्रिपाठी, प्रभा सोहगौरा, अंकिता सिंह, सोनू कोल, राजेश मिश्रा बब्बू, डॉ. विमल दुबे, अंजनी द्विवेदी, बृजवासी प्रसाद मिश्रा, के.पी. सिंह, श्याम किशोर मिश्रा, भगवान ंिसंह तिवारी, हीरामणि मिश्रा, अरूण तिवारी मुन्नू, दिनेश सेन, मुर्तजा अंसारी, पवन पाठक, विपिन मिश्रा, जगनिवास द्विवेदी, निशांत सिंह, रवि सुमित सिंह, अखिलेश तिवारी, सुनील दुबे, रावेन्द्र सिंह, पंकजदास शास्त्री, तरूणेन्द्र तिवारी, आकाश तिवारी सहित सैकड़ों संख्या में कांग्रेस जन रहें।