Naxals IED Bomb Attack In Bijapur: बीजापुर जिले के कुटरू से बेदरे जाने वाले रास्ते पर नक्सलियों ने जवानों के वाहन को निशाना बनाकर ब्लास्ट किया है। शुरुआती जानकारी मिली है कि इस नक्सली धमाके में 9 जवान शहीद हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने बीजापुर जिले के कुटरू और बेदरे के बीच अंबोली नाला पर बने पुल को उड़ा दिया है। इस दौरान एक वाहन में सवार होकर 10 जवान वहां से गुजर रहे थे। वाहन ब्लास्ट की चपेट में आ गया।

आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी के मुताबिक ज्वाइंट ऑपरेशन पार्टी बीजापुर से ऑपरेशन कर लौट रही थी। सोमवार को करीब 2:15 बजे नक्सलियों ने अंबेली गांव के पास आईईडी ब्लास्ट किया।

इससे पहले शनिवार देर रात अबूझमाड़ के जंगल में मुठभेड़ में डीआरजी का एक जवान हेड कांस्टेबल सन्नू कारम शहीद हो गया था। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला नक्सली समेत 5 माओवादियों को भी मार गिराया था।