बिहार राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य की नीतीश कुमार सरकार के द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने के चलते छुट्टियों पर लगी रोक हटा दी गई है। अब सरकारी कर्मचारी छुट्टी के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा आदेश जारी किया गया है।

आपको बता दे कुछ दिनों पहले बिहार सरकार ने भारत और पाकिस्तान तनाव के कारण पुलिस कर्मियों /पुलिस पदाधिकारी और सभी सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ सभी कर्मियों की छुट्टी कैंसिल कर दी थी। वही संवेदनशील परिस्थितियों को मद्दे नजर रखते हुए कर्मचारियों की छुट्टी को मंजूरी नहीं करने के निर्देश दिए गए थे और आदेशित किया गया था कि विशेष परिस्थितियों में ही छुट्टी का आवेदन स्वीकार किया जाएगा हालांकि अब सामान्य प्रशासन ने हालात ठीक होने पर उस आदेश को निरस्त कर दिया है।

इसके बाद अब सरकारी कर्मचारी और पुलिसकर्मी छुट्टी के लिए अपना आवेदन कर सकते हैं। इस नए आदेश में ऐसा कहा गया कि अब राज्य के सभी सरकारी और पुलिसकर्मी छुट्टी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी अपर मुख्य सचिव और प्रधान सचिव ,सचिव विभाग अध्यक्षों ,आयुक्तों और जिलाधिकारी को आदेश दिए हैं।


मध्य प्रदेश सरकार भी जल्द लेगी फैसला

भारत-पाक तनाव को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने भी कई विभागों के सरकारी कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी थी। जिस पर निर्देशित किया गया था कि सभी सरकारी कर्मचारी हालात को ध्यान में रखते हुए विशेष परिस्थिति में ही छुट्टी के लिए आवेदन करें, वहीं अब भारत पाक के बीच सामान्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए बिहार और गुजरात सरकार ने कर्मियों की छुट्टी पर लगी रोक हटा दी है। अब जल्द ही मध्य प्रदेश सरकार भी इसे लागू कर सकती है।