बड़ा प्रशासनिक फेरबदल एक साथ 66 IAS और IPS अधिकारियों के थोकबंद तबादले, आदेश हुआ जारी
भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद वर्तमान में केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से एक तबादला आदेश जारी किया गया है। इस आदेश में दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में पदस्थ 11 आईएएस अधिकारियों को दिल्ली से बाहर ट्रांसफर किया गया है, जबकि दिल्ली पुलिस में डीसीपी और उससे ऊपर के 11 अफसर को भी राजधानी से तबादला किया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा आज 16 मई को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अफसर के ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश में 66 अधिकारियों के नाम सम्मिलित हैं। जिन्हें एक राज्य से दूसरे राज्य में तबादला किया गया है। जारी इस लिस्ट में 40 IAS और 24 आईपीएस अफसर के नाम सम्मिलित हैं। यह तबादला AGMUT कैडर के IAS और IPS अधिकारियों के हैं।
40 IAS और 24 IPS अफसरों का ट्रांसफर
गृह मंत्रालय के द्वारा जारी आदेश में दिल्ली सरकार में लंबे समय से पदस्थ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को ट्रांसफर किया गया है। गृह मंत्रालय के द्वारा दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में पदस्थ 11 आईएएस अधिकारियों को दिल्ली से बाहर ट्रांसफर किया गया है, जबकि दिल्ली पुलिस में DCP और उनसे बड़े पदों पर बैठे 11 अधिकारियों को राजधानी से बाहर भेजा गया है।



Next Story