सीमा हैदर 2023 में नेपाल के जरिए भारत पहुंची थी। तब से लेकर आज तक वह सुर्खियों में है। सीमा और सचिन की प्रेम कहानी जग जाहिर हो चुकी है अब एक बार फिर इन दोनों को बड़ी खुशखबरी मिली है। आपको बता दे सीमा हैदर पांचवीं बार मां बनी है उन्होंने पहली बार हिंदुस्तानी बच्चे को जन्म दिया है। सीमा हैदर ने सचिन और उसके परिवार को बड़ी खुशखबरी दी है आपको बता दे सीमा हैदर को आज सुबह 4:00 बजे पेन शुरू हुआ जिसके बाद उसे ग्रेटर नोएडा के कृष्ण हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है।

बेटी के जन्म से परिवार में आई खुशियां

सीमा और सचिन एवं सभी परिवार इसे भगवान का आशीर्वाद मान रहे हैं। साथ ही बेटी के उज्जवल भविष्य की लोग कामना भी कर रहे हैं। सीमा और सचिन ने अपने नवजात बेटी के नाम का खुलासा अभी तक नहीं किया है, लेकिन विश्वसनीय सूत्रों की माने तो बहुत जल्द समारोह आयोजित कर बच्ची का नामकरण करेंगे।

बच्ची को मिलेगी भारतीय नागरिकता

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने बच्ची को जन्म भारत में दिया है। इससे पहले गोद भराई रस्म में पूरा परिवार हिस्सा लिया था। उसी समारोह में सीमा हैदर के अधिवक्ता भी शामिल हुए थे और उन्होंने कहा था कि मैं पहले ही कह चुका हूं की सीमा हैदर के आने वाले बच्चों को भारत की नागरिकता दिलाएंगे

पाकिस्तान के यहां से है सीमा हैदर

भारत में बच्ची ने जन्म लिया है तो इस हिसाब से उस बच्ची को भारत की नागरिकता दिलाई जाएगी फिलहाल अधिवक्ता इस मामले पर बात कर रहे हैं। उल्लेखनीय है की सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली है वह साल 2023 में भारत के ग्रेटर नोएडा पहुंची थी।

सीमा ने दिया 5वें बच्चे को जन्म

सीमा हैदर के भारत में आने के बाद सियासत का पारा भी चढ़ गया था। कुछ लोगों का ऐसा कहना था की सीमा को पाकिस्तान वापस कर दिया जाए, यहां तक की सीमा पर अवैध रूप से भारत आने के आरोप भी लगे थे हालांकि बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी, सीमा के चार बच्चे पहले से ही थे अब वह पांचवीं बार मां बन चुकी