रीवा सीधी सहित सभी प्रदेशवासी निकल लें स्वेटर,सर्दी ने दी दस्तक,इन जिलों में नीचे गिरा तापमान
MP Weather Update: मध्य प्रदेश से मानसून विदा हो चुका है। प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। अक्टूबर माह में प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाता है। पिछले एक दशक से यह सिलसिला जारी है। इस बार भी मौसम कुछ ऐसा ही है। भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत कई शहरों में रात का तापमान …

MP Weather Update: मध्य प्रदेश से मानसून विदा हो चुका है। प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। अक्टूबर माह में प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाता है। पिछले एक दशक से यह सिलसिला जारी है। इस बार भी मौसम कुछ ऐसा ही है। भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत कई शहरों में रात का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया।
वहीं हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। अक्टूबर माह बारिश, गर्मी और ठंड से प्रभावित रहता है। इस बार प्रदेश से मानसून 15 अक्टूबर को विदा हो गया। जबकि कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण तंत्र के कारण 23 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर माह मौसम में बदलाव का दौर होता है। मानसून विदा हो जाता है।आसमान साफ हो जाता है, जिससे दिन में गर्मी और रात में ठंड होती है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश होती है। इस बार 23 अक्टूबर के बाद बारिश बंद हो गई और ठंड का असर बढ़ गया।
फिलहाल मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। ज्यादातर शहरों में दिन में धूप खिली हुई है, वहीं रातें ठंडी हो गई हैं। शुक्रवार-शनिवार रात की बात करें तो धार, गुना, खंडवा, खरगोन, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, छिंदवाड़ा, मंडला, नरसिंहपुर, नौगांव, रीवा, सागर, सिवनी, टीकमगढ़, उमरिया और मलाजखंड में पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।
वहीं बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 15.2 डिग्री, इंदौर में 17.7 डिग्री, ग्वालियर में 18.3 डिग्री, उज्जैन में 18 डिग्री और जबलपुर में 19.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। शनिवार को ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहा। पचमढ़ी में रात का तापमान 15 डिग्री जबकि दिन का तापमान 27 डिग्री रहा।