मध्यप्रदेश के इन जिलों में मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतवानी,कल से एक्टिव होंगे 2 विक्षोभ! MP Weather Report
MP Weather Report: मध्य प्रदेश में शीतलहर लगभग थम चुकी है। फरवरी के पहले सप्ताह में एक और शीतलहर आएगी। जिसमें कई शहरों में ठंड का असर देखने को मिल सकता है। इधर, मौसम विज्ञानियों का मानना है कि कल यानी शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते प्रदेश में हल्की बारिश …

MP Weather Report: मध्य प्रदेश में शीतलहर लगभग थम चुकी है। फरवरी के पहले सप्ताह में एक और शीतलहर आएगी। जिसमें कई शहरों में ठंड का असर देखने को मिल सकता है। इधर, मौसम विज्ञानियों का मानना है कि कल यानी शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।
मप्र के पांच शहरों का मौसम का तापमान
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। सभी संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। राजगढ़, शाजापुर, पचमढ़ी, सीहोर और छतरपुर जिलों में तापमान सामान्य से कम और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्य प्रदेश में सबसे कम तापमान राजगढ़ में 8.4 डिग्री और छतरपुर में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया।
मप्र का AQI, खजुराहो की हवा सबसे साफ
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं, राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है।
MP के इन किसानों के खाते में सीधे 10 हजार भेजेंगे CM मोहन यादव,अन्नदाताओं को मिल मिल गई बड़ी सौगात!
मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक खजुराहो शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 127 दर्ज किया गया। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो ग्वालियर में 160, जबलपुर में 163, बुरहानपुर में 166, इंदौर में 169, एक्यूआई है।
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, फरवरी के पहले सप्ताह में गर्मी और सर्दी का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। दिन में तेज धूप और शाम को सर्दी रहेगी। फरवरी में सर्दी का एक और दौर आने की उम्मीद है। दरअसल, पूर्वी अफगानिस्तान
और उसके आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। साथ ही, राजस्थान के ऊपर भी एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसका असर ग्वालियर-चंबल इलाकों में देखने को मिल सकता है। 2 से 4 फरवरी के बीच बारिश की भी संभावना है।
दरअसल पश्चिमी हिमालय के मध्य में 278 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवा चल रही है। इस हवा के कारण मैदानी इलाकों की ओर शिवपुरी, गुना, उज्जैन, शाजापुर, देवास और आगर मालवा में बारिश की संभावना है (रविवार)। बर्फीली ठंड पड़ने वाली है। 2 फरवरी अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम।