Rewa news:शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार अमहिया पुलिस जब्त की वाइक

अमहिया पुलिस की कार्यवाही, शातिर मोटरसाइकिल चोर,चोरी गई मोटरसाइकिल सहित हुआ गिरफ़्तार पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, नगर पुलिस अधीक्षक डॉ रितु उपाध्याय के मार्गनिर्देशन मे थाना प्रभारी अमहिया उप निरीक्षक शिवा अग्रवाल एवं स्टाफ द्वारा तानसेन कॉम्प्लेक्स की पार्किंग सिरमौर चौराहा रीवा से दिनांक 17/10/2024 को चोरी गई 01 मोटर सायकल को जप्त कर आरोपी अतुल सिंह उर्फ छोटू पिता विजय राज सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी उमरी थाना रामपुर बघेलान जिला सतना को गिरप्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी


1- अतुल सिंह उर्फ छोटू पिता विजय राज सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी उमरी थाना रामपुर बघेलान जिला सतना

जप्त मसरुका
1- एक अदद काले लाल रंग की हीरो एच एफ डीलक्स मोटर सायकल कीमती - 80000/-

महत्वपूर्ण भूमिका-
थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल, सऊनि गरीबचंद बाड़ीवा, सऊनि धनेश पांडे, आर. अनूप त्रिपाठी, आर. विकास तिवारी, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।