मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में SDO साहब की रातभर की फजीहत: महिला कर्मचारी के घर में बंद,सुबह हुआ बड़ा खुलासा!

SDO sahab was embarrassed all night in Madhya Pradesh: locked in the house of a female employee, a big revelation in the morning!

MP News: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां वन विभाग के SDO साहब को पूरी रात महिला कर्मचारी के घर में बंद रहना पड़ा। यह घटना तब हुई जब महिला के पति ने संदेह के आधार पर दरवाजे पर ताला लगा दिया। सुबह होते ही मामला सार्वजनिक हुआ, और पुलिस व मीडिया मौके पर पहुंच गई।

कैसे हुआ पूरा मामला?

मंडला वन विभाग में पदस्थ SDO श्री राम सूत्रकर शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक महिला कर्मचारी के घर पहुंचे। इस महिला का पति पहले से ही दोनों के बीच संबंधों को लेकर शक में था। मोबाइल चैटिंग से उसे पूरा यकीन हो गया कि दोनों के बीच अफेयर चल रहा है।

शक को पुख्ता करने के लिए पति ने एक चाल चली। जैसे ही SDO घर में दाखिल हुए, उसने दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया और पूरी रात के लिए ताला जड़ दिया।

लाडली बहनों के लिए खुशखबरी जल्द जारी होगी आवास योजना की पहली ₹25000 की किस्त,देखें लिस्ट!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सुबह होते ही बवाल!

रातभर घर में बंद रहने के बाद सुबह SDO और महिला ने दरवाजा खोलने की गुहार लगाई। उनकी आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग इकट्ठा हो गए। मामला तूल पकड़ने लगा, और इसी बीच मीडिया व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा खोलकर दोनों को बाहर निकाला और थाने ले गई। करीब एक घंटे की पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।

पति का आरोप और महिला की सफाई

महिला कर्मचारी के पति का कहना है कि उनकी पत्नी को पहली शादी के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली थी और 2014 में उनकी दूसरी शादी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि SDO और उनकी पत्नी के बीच काफी समय से संबंध थे, और इसे लेकर पहले भी कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी। इसके बावजूद SDO ने 400 किलोमीटर का सफर तय कर महिला कर्मचारी से मिलने आए।

वहीं, महिला ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनकी विभागीय जांच चल रही है और 4 फरवरी को पेशी है। इसीलिए वह SDO को जवाब तैयार करने के लिए बुलाया था। उन्होंने दावा किया कि उनका पति जानबूझकर उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहा है।

अब आगे क्या होगा?

इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है, जबकि वन विभाग के अधिकारी भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि यह मामला आगे क्या मोड़ लेता है।

अमर मिश्रा

मेरा नाम अमर मिश्रा है और मैं मध्यप्रदेश के रीवा जिले का निवासी हूं। मैंने अपनी स्नातक की पढ़ाई B.Com / CA अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (APSU) से पूरी की है। मुझे मीडिया जगत में काम करते हुए  लगभग 9 साल से ज्यादा का अनुभव है।मैंने 2016 में रीवा जिले में पत्रकारिता की शुरुआत की थी और FAST INDIA NEWS से अपने कैरियर की शुरुआत की। इसके बाद, 2017-18 में मैंने मध्यप्रदेश जनसंदेश और आंखों देखी लाइव में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं। 2019 में, मैंने अमरकीर्ति समाचार पत्र में रीवा ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्य किया। 2019-20 से, मैं HARIT PRAWAH समाचार पत्र का सम्पादक हूँ।अपने पत्रकारिता करियर के दौरान, मुझे सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रस्तुत करने के लिए कई बार सम्मानित किया गया है। मेरी कोशिश हमेशा यही रही है कि मैं अपने पाठकों को सच्ची और प्रामाणिक खबरें प्रदान करूं।पत्रकारिता के क्षेत्र में मेरी यह यात्रा निरंतर जारी है और मुझे विश्वास है कि भविष्य में भी मैं अपने पाठकों के लिए विश्वसनीय और सटीक समाचार प्रदान करता रहूंगा।संपादक - अमर मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button