MP News: मध्य प्रदेश के संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर राज्य सरकार ने संविदा कर्मियों के वेतन में 3.87% की वृद्धि की है। नई दरें अप्रैल 2024 से प्रभावी होंगी।

MP News मध्य प्रदेश के संविदा कर्मचारी के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है जहां प्रदेश सरकार ने संविदा कर्मियों के वेतन में वृद्धि कर दी है इसको लेकर नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग ने आदेश जारी कर दिया है आदेश के अनुसार संविदा कर्मियों की सैलरी में हर महीने 750 से लेकर ₹3300 का इजाफा होगा नई दरें अप्रैल 2024 से प्रभावी होंगी।

नगरी प्रशासन और विकास विभाग ने दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत काम कर रहे संविदा कर्मियों के वेतन में वृद्धि की है,लेकिन आदेश में एरियर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

स्टेट मिशन मैनेजर: वर्ष 2016 में दीन दयाल अन्त्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्टेट मिशन मैनेजर के पद पर नियुक्त संविदा कर्मियों को अब हर महीने 3352 रुपए अधिक मिलेंगे। इससे उनका वेतन 86,625 रुपए से बढ़कर 89,977 रुपए हो जाएगा।

सिटी मिशन मैनेजर: 2016 में नियुक्त सिटी मिशन मैनेजर का वेतन 65,300 रुपए से बढ़कर 67,827 रुपए होगा। वहीं, 2022 में नियुक्त सिटी मिशन मैनेजर को 34,100 रुपए की बजाय 35,420 रुपए का वेतन मिलेगा।