MP News: मध्यप्रदेश सरकार आगामी कैबिनेट बैठक में बीना और जुन्नारदेव को नया जिला बनाने की ऐलान कर सकती है, प्रदेश में जिलों की संख्या अब 57 हो सकती है।

MP News: मध्य प्रदेश को जल्द ही दो ने जिले मिलने की उम्मीद है अभी प्रदेश में कुल 55 जिले हैं ऐसी स्थिति में अगर और जिला बनता है तो मध्य प्रदेश में कुल 57 जिले हो जाएंगे,जुन्नारदेव और बीना को नए जिले बनाने का ऐलान सरकार जल्द ही कर सकती है। पत्रिका में दी गईं जानकारी के मुताबिक जुन्नारदेव को नया जिला बनाने के बाद बिना को भी जिला बनाने की मांग तेजी से उठ रही थी ऐसे में सरकार जल्द ही दोनों को नए जिले के रूप में घोषणा कर सकती है।

मध्यप्रदेश कैबिनेट बैठक में होगा फैसला

मध्य प्रदेश में दो नए जिले और तहसील बनाने का फैसला सरकार कैबिनेट बैठक में कर सकती है जुन्नारदेव और बीना को नया जिला बनाया जा सकता है। राजस्व विभाग की ओर से आयोग गठित करने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है, डॉक्टर मोहन यादव ने संभागीय बैठक में संदेश दिया था की नए जिले और तहसील बनाने में लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, हर मांग पूरी की जाएगी।

पत्रिका के मुताबिक सीमांकन के लिए सरकार तैयारी में जुट गई है एमपी को दो नए जिले मिलने के बाद प्रदेश में 57 जिले हो जाएंगे। राजस्व विभाग ने सीमांकन कर प्रस्ताव भेज दिया है। बीना और जुन्नारदेव अगर जिले बनते हैं तो मोहन सरकार के कार्यकाल में यह दो नए बनेंगे। MP विधानसभा 2023 के पहले ही तीन जिले बनाए गए थे।

इसे भी पढ़े: MP Crime News: SDM और CMO के बीच मचा बबाल PM आवास योजना केस की जांच करने पहुंचे SDM ने कह दी यह बात जानें क्यों!

विधानसभा चुनाव 2023 से पहले बने थे 3 जिले

आपको बता दे मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 से पहले मध्य प्रदेश को 3 नए जिलों की सौगात मिली थी। जिसमें मऊगंज मैहर और पांढुर्णा को नया जिला बनया गया था। जिसके बाद प्रदेश के कुल 55 जिले हो गए हैं अगर सरकार 2 और नए जिले बनाती है तो मध्य प्रदेश में कुल 57 जिले हो सकते हैं। मोहन सरकार कैबिनेट बैठक के बाद यह बड़ा फैसला ले सकती है।

इसे भी पढ़ें: Viral Video: अचानक सड़क पर प्रकट हो गए यमराज और चित्रगुप्त,लगाने लगे छलांग लोग देखने लगे भूत,वीडियो हो गया वायरल