मध्यप्रदेश में ठंड का तांडव,कक्षा 8वीं तक की सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,जानिए कितने दिन बंद रहेंगे विद्यालय!
MP Schools Holiday: कड़ाके की ठंड के चलते मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर ने कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। उमरिया जिले …

MP Schools Holiday: कड़ाके की ठंड के चलते मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर ने कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
उमरिया जिले में लगातार मौसम खराब हो रहा है, विजिबिलिटी कम होने के चलते कलेक्टर धर्मेंद्र जैन ने देर रात आदेश जारी किया. जिसके तहत जिले के कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश की चेतावनी जारी की गई है, आधे मध्य प्रदेश में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश की संभावना है।
रविवार की बात करें तो कल भी उमरिया में बारिश हुई थी, उमरिया में यह सबसे ठंडा दिन रहा। दिन का तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया सतना-गुना में 18.2 डिग्री, दमोह में 18.6 डिग्री, पचमढ़ी में 18.8 डिग्री, खजुराहो में 19.6 डिग्री, सिवनी में 19.8 डिग्री, टीकमगढ़ में 20 डिग्री, शिवपुरी में 21 डिग्री और नौगांव में 21.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।