मध्य प्रदेश के इस जिले में बड़ा एक्शन, 8 पटवारियों को किया गया सस्पेंड, जानिए क्या है आदेश - MP News Live
MP News live: मध्य प्रदेश के दतिया जिले के कलेक्टर ने 8 लापरवाह पटवारियों को सस्पेंड किया है। मध्य प्रदेश में राजस्व महाअभियान के अंतर्गत राज्य के दतिया जिले में प्रशासन की बड़ी कार्यवाई सामने आई है। जहां 8 पटवारियों को सस्पेंड किया गया है। इस सूचना से पूरे जिले में कर्मचारियो में हड़कंप बन …

MP News live: मध्य प्रदेश के दतिया जिले के कलेक्टर ने 8 लापरवाह पटवारियों को सस्पेंड किया है।
मध्य प्रदेश में राजस्व महाअभियान के अंतर्गत राज्य के दतिया जिले में प्रशासन की बड़ी कार्यवाई सामने आई है। जहां 8 पटवारियों को सस्पेंड किया गया है। इस सूचना से पूरे जिले में कर्मचारियो में हड़कंप बन चुका है। 18 जुलाई 2024 से प्रचलित राजस्व महाअभियान 2.0 के तहत जिले में नक्शा तरमीन और Ekyc कार्यों में लापरवाही पाने जाने पर 8 पटवारियों को कलेक्टर संदीप कुमार माकिन ने प्रभाव से निलंबित किया है।
दतिया जिले के 8 पटवारी सस्पेंड MP News live
म.प्र. शासन राजस्व विभाग द्वारा दिनांक 18 जुलाई 2024 से प्रचलित राजस्व महा अभियान 2.0 अन्तर्गत दतिया जिले में नक्शा तरमीम एवं ईकेवाईसी में निम्नलिखत पटवारियों की प्रगति न्यूनतम पाये जाने पर कलेक्टर श्री संदीप कुमार माकिन द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया ।

पटवारी का नाम व हल्का
1 अतीक कुरैशी विजौरा, बेरछा तह. सेंवढ़ा
2 वीकेन्द्र सिंह रावत लॉच तह. इन्दरगढ़
3 रचना मौर्य मैथानापाली, चर्राई तह. भाण्डेर
4 विश्वराज रामकर पटवारी हल्का आसुली तह. भाण्डेर
5 अरविन्द्र कुमार उदैनिया सहदौरा तह. बड़ौनी
6 दीपक गुप्ता पटवारी हल्का उनाव तह. दतिया
7 वृजेष सिंह रावत पटवारी गोघारी तह. बड़ौनी
8 . सुमित कुमार श्रीवास्तव पटवारी बसई तह. दतिया