1.63 लाख लाडली बहनों के कटेंगे नाम,नहीं मिलेगी 20वीं किस्त,सिर्फ 1.26 करोड़ महिलाएं होंगी पात्र!
Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 1 लाख 63 हजार महिलाओं को इस बार 1250 रुपए की किस्त नहीं मिलेगी। इन महिलाओं की उम्र 60 साल से ज्यादा हो गई है। ऐसे में महिला एवं बाल विकास विभाग ने इन्हें अपात्र घोषित कर दिया है। अब जनवरी 2025 में 1.26 करोड़ महिलाएं ही …

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 1 लाख 63 हजार महिलाओं को इस बार 1250 रुपए की किस्त नहीं मिलेगी। इन महिलाओं की उम्र 60 साल से ज्यादा हो गई है। ऐसे में महिला एवं बाल विकास विभाग ने इन्हें अपात्र घोषित कर दिया है। अब जनवरी 2025 में 1.26 करोड़ महिलाएं ही 1250 रुपए की किस्त पा सकेंगी।
इससे पहले 11 दिसंबर 2024 को 1.28 करोड़ महिलाओं के खातों में 1572 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए थे। 20वीं किस्त जनवरी 2025 में मिलने जा रही है। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
अनुमान है कि सरकार 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के दिन आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों के दौरान यह राशि ट्रांसफर कर सकती है। सरकार ने किस्त चुकाने के लिए 31 दिसंबर 2024 को 5 हजार करोड़ का लोन भी लिया है, भुगतान सरकार को 1 जनवरी 2025 को कर दिया गया है।
इस योजना में नए नाम नहीं जोड़े जा रहे हैं, इसके विपरीत 20 महीने के लिए लागू की गई इस योजना में पात्र महिलाओं के नाम उम्र और अन्य शर्तों के आधार पर काटे जा रहे हैं। इस कारण 2023 और 2024 में इनकी संख्या बढ़ने की बजाय घट गई है।
जब योजना शुरू की गई थी, तब कुल 1 करोड़ 31 लाख 35 हजार 985 आवेदन आए थे। इसके बाद आपत्तियों के आधार पर 2 लाख 18 हजार 858 नाम काटे गए। जिसके बाद यह संख्या घटकर 1 करोड़ 29 लाख 5 हजार 457 रह गई।
अब यह संख्या एक करोड़ 26 लाख से अधिक पहुंचने वाली है। योजना में पात्र महिलाओं के नाम कम होने के बारे में अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इसकी सबसे बड़ी शर्त यह है कि महिला की आयु साठ वर्ष होनी चाहिए।
इसके अलावा योजना का लाभ मिलने के बाद जिन महिलाओं की मृत्यु हो जाती है, उनके नाम भी हर महीने काटे जाते हैं। इसके साथ ही पात्रता शर्तों के आधार पर लाभ छोड़ने के लिए विभाग को लिखित में सूचना देने वाली महिलाओं के नाम भी काटे जाते हैं।