MP News: मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी ब्रिटानिया,कंपनी में मिलेगी नौकरी होंगी सेल्फडिपेंड
MP News Good Woman: ब्रिटानिया कंपनी ने अब दक्षिण भारत से उत्तर की ओर रुख कर लिया है। कंपनी उत्तर भारत में अपनी पहली यूनिट ग्वालियर में लगाने को तैयार है। इस वेफर बिस्किट निर्माण यूनिट की खासियत यह होगी कि इसका संचालन महिला विंग करेगी। इस तरह लाडली बहनों समेत मप्र की बड़ी संख्या …

MP News Good Woman: ब्रिटानिया कंपनी ने अब दक्षिण भारत से उत्तर की ओर रुख कर लिया है। कंपनी उत्तर भारत में अपनी पहली यूनिट ग्वालियर में लगाने को तैयार है। इस वेफर बिस्किट निर्माण यूनिट की खासियत यह होगी कि इसका संचालन महिला विंग करेगी।
इस तरह लाडली बहनों समेत मप्र की बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार मिलेगा। जेबी मंघाराम ग्वालियर में नई बिस्किट यूनिट लगाने जा रही है। उत्तर भारत में ब्रिटानिया कंपनी की यह पहली यूनिट होगी। इससे पहले ब्रिटानिया इस बिस्किट का उत्पादन दक्षिण भारत में करती थी और वहीं से पूरे देश में इसकी सप्लाई होती थी।
जेबी मंघाराम फैक्ट्री के प्रबंधन अधिकारी कलेक्टर रुचिका चौहान से मिलने पहुंचे, उन्होंने कलेक्टर को अपने निवेश के बारे में बताया। जेबी मंघाराम कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का हिस्सा बन गई है। ब्रिटानिया उत्तर भारत में ग्वालियर स्थित अपनी यूनिट में वेफर बिस्किट निर्माण के लिए बड़ा निवेश करने जा रही है।
कलेक्टर ने मंघाराम फैक्ट्री प्रबंधन को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर से फैक्ट्री के विस्तार में उन्हें हरसंभव मदद दिलाई जाएगी। ज्ञात हो कि अगस्त माह में ग्वालियर में आयोजित क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन में निवेश बढ़ाने का वादा किया गया था।
ग्वालियर की जेबी मंघाराम फैक्ट्री में आउटसोर्सिंग के माध्यम से करीब 700 से 800 कर्मचारी काम करते हैं। मंघाराम फूड प्राइवेट लिमिटेड प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया कि ग्वालियर इकाई में होने वाला
नया निवेश महिलाओं को समर्पित होगा। वेफर बिस्किट बनाने का काम पूरी तरह से महिला विंग द्वारा किया जाएगा। इससे ग्वालियर क्षेत्र की महिलाओं का आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण होगा। साथ ही उनके परिवारों में भी खुशहाली आएगी।