MP News: मध्य प्रदेश में इस बार सरकारी कर्मचारी दिवाली के त्योहार के साथ-साथ गोवर्धन पूजा भी बड़े उत्साह के साथ मनाएंगे। इसकी वजह यह है कि इस बार मोहन सरकार ने दिवाली के दूसरे दिन सरकारी कर्मचारियों के लिए गोवर्धन पूजा मनाने की छुट्टी घोषित की है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि एमपी में यह त्योहार 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक चार दिनों तक मनाया जाएगा।

मध्य प्रदेश में इस बार मोहन सरकार ने दिवाली पर सरकारी कर्मचारियों को खास तोहफा दिया है। यह तोहफा छुट्टियों का है। इस बार सरकार ने दिवाली के दूसरे दिन छुट्टी घोषित की है। ताकि कर्मचारी परंपरा के अनुसार गोवर्धन पूजा को हर्षोल्लास के साथ मना सकें।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा भी धूमधाम से मनाई जानी चाहिए। इसके लिए हमारे सभी सरकारी संस्थानों में गोवर्धन पूजा पर छुट्टी घोषित की गई है। इस बार एमपी में सरकारी कर्मचारियों को दिवाली के त्योहार पर सीधे पांच दिन की छुट्टी मिल रही है शनिवार और रविवार को छुट्टी है।

इस बार एमपी में सरकारी कर्मचारियों को दिवाली के त्यौहार पर सीधे पांच दिन की छुट्टी मिल रही है। दिवाली की छुट्टी 31 अक्टूबर को है। सरकार ने दूसरे दिन यानी 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा के अवसर पर भी छुट्टी की घोषणा की है। शनिवार और रविवार को छुट्टी है। इस तरह एमपी में कर्मचारी 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक दिवाली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मना सकेंगे।