रीवा संभाग के सिंगरौली जिले में 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप,6 आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम,सभी गिरफ्तार!
Singrauli Gangraoe News: सिंगरौली में मेला देखने गई 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। जानकारी के अनुसार, 6 बदमाशों ने युवती और उसकी सहेली को रास्ते में बंधक बना लिया। फिर युवती को घसीटकर जंगल में ले गए। यहां दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में 6 …

Singrauli Gangraoe News: सिंगरौली में मेला देखने गई 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। जानकारी के अनुसार, 6 बदमाशों ने युवती और उसकी सहेली को रास्ते में बंधक बना लिया। फिर युवती को घसीटकर जंगल में ले गए। यहां दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
घटना जियावन थाना क्षेत्र की है। एसपी मनीष खत्री ने बताया, युवती रविवार को अपनी सहेली के साथ मेला देखने गई थी। इसके बाद रात में दोनों लौट रहे थे। इस दौरान सड़क सुनसान थी। यहां 6 लड़कों ने दोनों को घेर लिया। युवती ने पुलिस को बताया कि 4 बदमाशों ने उसके दोस्त के साथ मारपीट की और उसे बंधक
बना लिया। बाद में दो लड़कों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी मेले से शाम 7-8 बजे तक घर लौटने वाली थी। जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे आसपास ढूंढने की कोशिश की। सोमवार सुबह करीब 5-6 बजे वह बदहवास हालत में घर लौटी।
उसने परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे अपने परिजनों के साथ जियावन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने उसकी सूचना पर सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच की जा रही है।