MP News: मध्यप्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए मोहन सरकार लगातार प्रयासरत है। CM मोहन यादव ने कहा कि वह जल्द ही राज्य के 50 हजार युवाओं को रोजगार देने वाले है। सनातन धर्म की सन्यासी परंपराओं के सभी वैष्णव और शैव संत 12 साल में सिंहस्थ में आते हैं और भविष्य में सनातन धर्म की दिशा, आचरण, स्वरूप तय करते हैं।

मानवता की स्थापना के लिए सर्वोच्च मेला सिंहस्थ आयोजित किया जाएगा, यह बात रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजित दशहरा मिलन महोत्सव और 658 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के भूमिपूजन के दौरान कही।

धार्मिक पर्यटन से बनेगी पहचान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा प्रदेश सरकार संकल्प है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के मामले में मध्य प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाएंगे, सिंहस्थ 2008 के माध्यम से उज्जैन विश्व पटेल पर धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचाना जाएगा।

उज्जैन में उद्योगों से 50 हजार को रोजगार

प्रदेश के मुखिया ने कहा नए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है,महाकाल की नगरी उज्जैन में अन्य औद्योगिक इकाई के माध्यम से 50000 रोजगार लोगों को प्रत्यक्ष रूप से मिलेगा। मध्य प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए 16 अक्टूबर को हैदराबाद जाकर निवेशकों को राज्य में आने को आमंत्रित करेंगे।

बड़े स्तर पर कुछ देशों में चल रहे युद्ध के बीच सीएम डॉ. मोहन यादव ने अग्निवीर योजना को भारतीय सेना को ताजा बल देने वाली स्कीम बताया। उन्होंने कहा,PM की दूरदर्शिता इस योजना से स्पष्ट दिखती है। उन्होंने उज्जैन में एक टैक्सटाइल उद्योग के उद्घाटन के दौरान यह यह बात कही।

658 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

इस भूमिपूजन में शामिल 658 करोड़ रुपए के विकास कार्य आगामी सिंहस्थ की तैयारी से जुड़े हैं। इनमें अधिकांश सड़क व पुल पुलिया निर्माण के हैं जिससे सिंहस्थ-28 में आवाजाही सुलभ होगी।

इनके सहित अन्य कार्यों की जानकारी देते हुए सीएम ने बताया, सोमवारिया से लेकर सिंहस्थ बायपास तक नया फोरलेन बनाया जाएगा, केडी गेट से लेकर बीमा हॉस्पिटल के आगे तक फोरलेन निर्माण की मंजूरी दी गई है।