आज इतने बजे लाडली बहनों के खाते में आएगी योजना की 20वीं किस्त,जानिए CM मोहन यादव का पूरा शेड्यूल!
MP News ladli behna yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी 12 जनवरी को भोपाल में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे शौर्य स्मारक पर युवाओं से मिलेंगे और वहां 3डी रंगोली का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे "स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन" का शुभारंभ करेंगे। लाड़ली …

MP News ladli behna yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी 12 जनवरी को भोपाल में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे शौर्य स्मारक पर युवाओं से मिलेंगे और वहां 3डी रंगोली का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे "स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन" का शुभारंभ करेंगे।
लाड़ली बहनों के खातों में आएगी राशि
मुख्यमंत्री आज लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त भी जारी करेंगे। इस योजना के तहत हितग्राहियों के खातों में 1 हजार 250 रुपए की राशि भेजी जाएगी। यह कार्यक्रम शाजापुर जिले के कालापीपल में आयोजित किया जाएगा।
लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक मदद मिलती है, जिससे उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। आइए आपको बताते हैं सीएम मोहन यादव का आज का पूरा कार्यक्रम।
यह रहेगा सीएम का कार्यक्रम
सुबह 09.00 से 09.15 बजे तक - शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उमावि शिवाजी नगर, भोपाल
सुबह 09.20 से 10.30 बजे तक - राज्य स्तरीय "सामूहिक सूर्य नमस्कार" कार्यक्रम (समन्वय - स्कूल शिक्षा विभाग)
सुबह 10.30 से 10.40 बजे तक - शौर्य स्मारक जाएंगे
रंगोली कार्यक्रम - समन्वय - जनसंपर्क
सुबह 11.00 बजे - पॉलिटेक्निक चौराहे पर जाकर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे
सुबह 11.15 बजे - निवास/आरक्षित जाएंगे
सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक - स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन उद्घाटन समारोह (समन्वय - तकनीकी शिक्षा)
दोपहर 12.45 से 01.00 बजे तक - स्टेट हैंगर भोपाल जाएंगे
दोपहर 01.05 बजे से 01.25 बजे - स्टेट हैंगर भोपाल से हेलीपैड कालापीपल जिला शाजापुर जायेंगे
01.30 बजे - स्थानीय कार्यक्रम
लाडली बहना सम्मेलन एवं माह जनवरी 2025 की लाडली बहना योजना राशि का वितरण।