MP News: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार का बड़ा फैसला सामने आया है, मोहन सरकार के अनुसार मध्य प्रदेश का धार्मिक मुख्यालय अब उज्जैन होगा। आने वाले समय में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का मुख्यालय भोपाल से उज्जैन शिफ्ट किया जाएगा, CM मोहन यादव 9 जुलाई को ये फैसला लिया है।

आपको बता दें की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का संचालन भी उज्जैन में ट्रांसफर किया जाएगा। फिलहाल धार्मिक न्यास विभाग का संचालन सतपुड़ा भवन से किया जा रहा है। लेकिन अब मुख्यालय उज्जैन बनेगा।

उज्जैन में बैठेगा पूरा स्टाफ यहीं से होगा संचालन MP News

मुख्यालय के संचालक सहित पूरा स्टाफ उज्जैन में बैठेगा धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग ने आदेश जारी किया गया है। प्रदेश सरकार का धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग प्रदेश में बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराने के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक मेले का आयोजन करता है।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन के योजना का संचालन अब यही से किया जा रहा हैं। जिसके चलते मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना संचालक को भी उज्जैन स्थानांतरित करने का फैसला किया है।

उज्जैन में टास्क फोर्स का गठन

प्रदेश की मोहन सरकार अभी से सिंहस्थ 2028 की तैयारी में लग गई है। पिछले दिनों प्रस्तुत बजट में उज्जैन सिंह के लिए 500 करोड रुपए का प्रावधान प्रदेश सरकार द्वारा किया गया था। उज्जैन में टास्क फोर्स गठन होगा।

उज्जैन में बढ़ती भक्तों की भीड़ को देखते हुए 12 विभागों की टास्क फोर्स का गठन किया गया है, सिंहस्थ में भूमिका निभाने वाले सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव के साथ उज्जैन कमिश्नर, महानिरीक्षक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को शामिल किया है।

अभी सतपुड़ा भवन में है मुख्यालय MP News

अभी राजधानी भोपाल स्थित सतपुड़ा भवन से धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग का मुख्यालय संचालित किया जा रहा है का मुख्यालय उज्जैन स्थित सिंहस्थ मेला प्राधिकरण भवन में संचालित किया जाएगा। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का संचालन होगा।

उज्जैन में बैठेगा पूरा स्टाफ होगा संचालन

मुख्यालय के संचालक सहित पूरा स्टाफ उज्जैन में बैठेगा राज्य सरकार वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ की तैयारी शुरू कर चुकी है। सिंहस्थ के लिए 500 करोड़ रुपये का बजट व्यय किया जाएगा, इसमें केंद्र सरकार से भी वित्तीय मदद ली जाएगी।

पति के इलाज के लिए महिला ने CM से गुहार

प्रदेश के ग्राम सुरवारी तहसील गोटेगांव जिला नरसिंहपुर निवासी आरती के पति दशरथ सिंह सुरवारी को जीभ में कैंसर है, महिला ने सीएम को बताया कि वो पिछले 6 माह से पति का इलाज करवा रही है। अब उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गयी है।

पति का इलाज कराना संभव नहीं हो पा रहा है पीड़ित महिला की समस्या सुनने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महिला को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया साथ ही पीड़ित महिला के पति का इलाज कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

सतपुड़ा भवन भोपाल की जगह सिंहस्थ मेला प्राधिकरण भवन उज्जैन से होगा संचालित

सूचना के मुताबिक अब धार्मिक न्यास और धर्मस्य विभाग के संचालन विभाग अध्यक्ष तथा संचालक मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना सतपुड़ा भवन भोपाल को वर्तमान पदस्थ अमल सहित उज्जैन स्थानांतरित किया जाएगा।

धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग भोपाल से उज्जैन शिफ्ट किया MP News

मध्य प्रदेश में धार्मिक और संस्कृत मेले आयोजित करने और बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन करने वाला धार्मिक न्यास और धर्म सुधार अब भोपाल की जगह उज्जैन से संचालित किया जाएगा प्रदेश के राज्य पत्र में इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

सड़क मार्ग के चौड़ीकरण को मिली स्वीकृति

इंदौर उज्जैन सड़क मार्ग के चौड़ीकरण की स्वीकृति भी मिल चुकी है रोपवे भी सेहत से पहले प्रारंभ करने की तैयारी हो रही है। दूषित जल शिप्रा में मिलने से रोकने के लिए जल संसाधन विभाग काम कर रहा है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों का कहना है, कि उन सभी कार्यों को अभी प्रारंभ कर दिया जाएगा, जिन्हें पूरा होने में तीन वर्ष लगने हैं। इसकी कार्ययोजना भी तैयार हो चुकी है।