MP News: भोपाल में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन,पीसीसी चीफ जीतू पटवारी गिरे नीचे तो मऊगंज के सुखेंद्र सिंह बन्ना ने थामा मोर्चा Video
MP News Mauganj: राजधानी भोपाल में यूथ कांग्रेस में एग्जाम में गड़बड़ी पेपर लीक नर्सिंग घोटाला जैसे कई मुद्दों को लेकर जिंदगी प्रदर्शन किया, वाटर केयरिंग के इस्तेमाल से पीसीसी चीज जीतू पटवारी गिरी नीचे मऊगंज के सुखेंद्र सिंह बन्ना ने थामा मोर्चा वीडियो वायरल। MP News Mauganj राजधानी भोपाल में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी …

MP News Mauganj: राजधानी भोपाल में यूथ कांग्रेस में एग्जाम में गड़बड़ी पेपर लीक नर्सिंग घोटाला जैसे कई मुद्दों को लेकर जिंदगी प्रदर्शन किया, वाटर केयरिंग के इस्तेमाल से पीसीसी चीज जीतू पटवारी गिरी नीचे मऊगंज के सुखेंद्र सिंह बन्ना ने थामा मोर्चा वीडियो वायरल।
MP News Mauganj राजधानी भोपाल में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की अध्यक्षता में कांग्रेस ने एग्जाम में गड़बड़ी पेपर लीक नर्सिंग घोटाला जैसे कई बड़ी मुद्दों को लेकर जंगी प्रदर्शन किया। वहीं पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आंसू गैस एवं वॉटर कैनयन का इस्तेमाल किया। वाटर कैनिंग की इस्तेमाल से जीतू पटवारी बैरिकेड नीचे गिर गए,तो मऊगंज के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने मोर्चा थाम लिया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
आपको बता दे कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी बैरिकेड पर चढ़ गए थे, पानी के प्रेशर से जीतू पटवारी बैरिकेड से गिर गए। कुछ कार्यकर्ता भी घायल हो गए। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस भी छोड़ी। इसके बाद पुलिस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बसों से ले गई।
इससे पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, ये सरकार मोहन यादव और बीजेपी की सरकार नहीं माफियाओं की सरकार है। आंदोलन में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव, सुखेंद्र सिंह बन्ना आदि शामिल हुए।
मितेंद्र दर्शन सिंह ने बताया, यूथ कांग्रेस ने दो महीने पहले 'क्या हुआ तेरा वादा' अभियान शुरू किया था। इसमें करीब साढ़े चार लाख युवाओं ने पोस्ट कार्ड लिखकर समस्याएं बताई हैं। आज ये पोस्ट कार्ड सीएम डॉ. मोहन यादव को सौंपने जा रहे थे। बता दें, पिछले आठ दिनों में ये चौथा प्रदर्शन है।