MP IAS Transfer List: मध्य प्रदेश में फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल,26 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी देखें लिस्ट
MP IAS Transfer List: IAS Tranfer List: मध्य प्रदेश में शनिवार की रात को प्रशासनिक फेरबदल हुआ है,26 IAS अफसरों के तबादले की सूची जारी की गई है।आइए जानते हैं किस अफसर को कहां भेजा गया है। MP IAS Transfer List मध्य प्रदेश में एक बार फिर से बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है,सामान्य प्रशासन विभाग …

MP IAS Transfer List: IAS Tranfer List: मध्य प्रदेश में शनिवार की रात को प्रशासनिक फेरबदल हुआ है,26 IAS अफसरों के तबादले की सूची जारी की गई है।आइए जानते हैं किस अफसर को कहां भेजा गया है।
MP IAS Transfer List मध्य प्रदेश में एक बार फिर से बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है,सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार की देर रात को 26 आईएएस अफसरों (IAS Officers Transfer List) के ट्रांसफर की सूची जारी की है, अंशुल गुप्ता को जन संपर्क विभाग का संचालक बनाया गया है, आठ जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। इनमें शहडोल, मण्डला, बालाघाट, राजगढ़, विदिशा, डिंडोरी, अनूपपुर, नीमच शामिल है।

MP IAS Transfer List इन अफसरों को यहां भेजा
डिंडोरी के विकास मिश्रा को मंत्रालय में पदस्थ किया गया है, वे यहां योजना आर्थिक एंव सांख्यिकी विभाग के उप सचिव होंगे। IAS तन्वी सुद्रियाल को संचालक बजट ,अमन वैष्णव को ग्वालियर नगर निगम आयुक्त बनाया गया है और संजीव सिंह भोपाल संभाग के आयुक्त होंगे।

MP IAS Transfer List इन जिलों को मिले ये अफसर
जारी सूची के मुताबिक़ अब तक जनसपंर्क संचालक रहे रोशन कुमार को विदिशा का कलेक्टर बनाया गया है. हर्ष सिंह डिंडोरी के कलेक्टर होंगे। हर्षल पंचोली को अनूपपुर का कलेक्टर बनाया गया है, नीमच के कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, बालाघाट के कलेक्टर मृणाल मीना होंगे।
जबकि बालाघाट के कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा को कलेक्टर राजगढ़, केदार सिंह को शहडोल कलेक्टर और सोमेश मिश्रा को मंडला का कलेक्टर बनाया गया है।