MP holiday: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी के लिए अक्टूबर का महीना बेहद ही खास होने वाला है, क्योंकि इस बार उन्हें दशहरा और दीपावली की लंबी छुट्टियां मिलेंगी महीने भर में कई स्थानीय अवकाशों और प्रमुख त्योहारों के चलते सरकारी कर्मचारी की मौज होगी।

भोपाल जिले में 11 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है, जो महाष्टमी और नवमी की उपलक्ष में रहेगा इसके बाद 12 अक्टूबर को दशहरा समान रूप से शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल है। आपको बता दे इसमें कर्मचारियों को तीन दिन छुट्टी मिलेगी।

अगर इस अक्टूबर के पूरे महीने की बात करें तो सरकारी कर्मचारियों को सिर्फ 20 दिन ही काम करना होगा क्योंकि इस महीने कुल मिलाकर 11 दिन की छुट्टियां मिल रही है 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती, अगर कोई कर्मचारी 18 अक्टूबर को भी छुट्टी ले लेता है तो 19 और 20 अक्टूबर यानी शनिवार और रविवार के साथ 4 दिन का लंबा अवकाश मिल सकता है।

दीपावली के दौरान कर्मचारियों को और भी बड़ा हॉलीडे मिल रहा है, 31 अक्टूबर को दीपावली है जो गुरुवार को है उसके अगले दिन यानी 1 नवंबर को भोपाल में स्थानीय अवकाश रहेगा साथिया मध्य प्रदेश स्थापना दिवस भी है।

इसके बाद बात करें शनिवार और रविवार की छुट्टियों को जोड़ दिया जाएगा तो कर्मचारियों को लगातार चार दिन का अवकाश मिलेगा, इसमें वह दीपावली का उत्सव धूमधाम से मना सकेंगे और परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत कर पाएंगे।