MP News: मध्य प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, चार दिन तक रहेगी छुट्टी, जानिए कब से कब तक
दिवाली के बाद राज्य सरकार ने गोवर्धन पूजा के दिन भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों को लगातार चार दिन की छुट्टी मिलेगी - Mp news दिवाली पर मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को त्यौहार मनाने के लिए खास तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिवाली के …

दिवाली के बाद राज्य सरकार ने गोवर्धन पूजा के दिन भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों को लगातार चार दिन की छुट्टी मिलेगी - Mp news
दिवाली पर मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को त्यौहार मनाने के लिए खास तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा के दिन कर्मचारियों के लिए अवकाश की भी घोषणा की है। यह अवकाश एक नवंबर को होगा, जिसके चलते अब कर्मचारियों को कुल चार दिन की छुट्टी मिलेगी। सरकारी कर्मचारियों को 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक छुट्टी मिलेगी। 31 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी, एक नवंबर को गोवर्धन पूजा की छुट्टी और इसके बाद आने वाले शनिवार और रविवार के कारण छुट्टियां रहेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी सरकारी कर्मचारी अपने परिवार के साथ त्यौहार का आनंद लें। यह विशेष अवकाश कर्मचारियों को अधिक उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ त्यौहार मनाने का अवसर देगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी सरकारी कर्मचारी अपने परिवार के साथ त्यौहार का आनंद लें। इस विशेष अवकाश से कर्मचारियों को अधिक उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ त्यौहार मनाने का अवसर मिलेगा।