मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,CM मोहन यादव ने दी सौगात,बढ़े DA की राशि आएगी खाते!

Big news for the employees of Madhya Pradesh, CM Mohan Yadav gave a gift, increased DA amount will come into the account!

MP Government Employees DA: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही कर्मचारियों को डीए एरियर की राशि मिल जाएगी। सरकार ने सभी कोषालय अधिकारियों को जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।

गुरुवार को कर्मचारियों ने किया था बड़ा विरोध प्रदर्शन गुरुवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सरकारी कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया था।

अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सतपुड़ा भवन के सामने प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा।

भोपाल जिला मोर्चा के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया था कि मोर्चा ने लगभग सभी वर्ग के कर्मचारियों की मांगों को शामिल किया है, जिसके समर्थन में कर्मचारी सड़कों पर उतरे। यह विरोध प्रदर्शन सरकार को चेतावनी देने के लिए किया गया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

कर्मचारी लंबे समय से डीए एरियर की राशि का भुगतान न होने से नाराज थे। दिवाली से पहले मध्य प्रदेश सरकार ने बढ़ाया था डीए पिछले साल दिवाली से पहले मध्य प्रदेश सरकार ने लाखों सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया था।

राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद डीए की राशि 46 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत हो गई। नई दरें जनवरी 2024 से लागू की गईं। मध्य प्रदेश सरकार के आदेश के अनुसार कर्मचारियों को जनवरी से सितंबर तक की एरियर राशि का भुगतान 4 बराबर किस्तों में किया जाना था।

यह एरियर दिसंबर 2024 और जनवरी, फरवरी और मार्च 2025 में दिया जाना था। एरियर की राशि उन कर्मचारियों के परिवारों को एकमुश्त दी जानी थी जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं या जिनकी मृत्यु हो गई है।

मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को पहली किस्त दिसंबर और दूसरी किस्त जनवरी में जारी की जानी थी। लेकिन अब तक पहली किस्त जारी नहीं की गई है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ने लगी है।

सरकारी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जिलेवार प्रदर्शन करने का फैसला किया। गुरुवार को भोपाल में प्रदर्शन भी किया गया। अब मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को बढ़ी हुई एरियर राशि का जल्द भुगतान करने का आदेश दिया है।

अमर मिश्रा

मेरा नाम अमर मिश्रा है और मैं मध्यप्रदेश के रीवा जिले का निवासी हूं। मैंने अपनी स्नातक की पढ़ाई B.Com / CA अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (APSU) से पूरी की है। मुझे मीडिया जगत में काम करते हुए  लगभग 9 साल से ज्यादा का अनुभव है।मैंने 2016 में रीवा जिले में पत्रकारिता की शुरुआत की थी और FAST INDIA NEWS से अपने कैरियर की शुरुआत की। इसके बाद, 2017-18 में मैंने मध्यप्रदेश जनसंदेश और आंखों देखी लाइव में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं। 2019 में, मैंने अमरकीर्ति समाचार पत्र में रीवा ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्य किया। 2019-20 से, मैं HARIT PRAWAH समाचार पत्र का सम्पादक हूँ।अपने पत्रकारिता करियर के दौरान, मुझे सटीक और निष्पक्ष समाचार प्रस्तुत करने के लिए कई बार सम्मानित किया गया है। मेरी कोशिश हमेशा यही रही है कि मैं अपने पाठकों को सच्ची और प्रामाणिक खबरें प्रदान करूं।पत्रकारिता के क्षेत्र में मेरी यह यात्रा निरंतर जारी है और मुझे विश्वास है कि भविष्य में भी मैं अपने पाठकों के लिए विश्वसनीय और सटीक समाचार प्रदान करता रहूंगा।संपादक - अमर मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button