रीवा को मिली बड़ी सौगात,जिले में बनेगा MP का पहला टाइगर ब्रीडिंग सेंटर,साल 1951 महाराजा ने कराया था बाघों का प्रजनन!
Rewa News: सफेद बाघों की धरती कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के रीवा में जल्द ही प्रदेश का पहला बाघ प्रजनन केंद्र बनेगा। गोविंदगढ़ के खांधो पहाड़ पर 8 हेक्टेयर में यह केंद्र बनेगा। वन विभाग ने इसका प्रस्ताव सेंट्रल जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया (CZAI) को भेज दिया है। Also Read: MP के मुख्यमंत्री ने …

Rewa News: सफेद बाघों की धरती कहे जाने वाले मध्य प्रदेश के रीवा में जल्द ही प्रदेश का पहला बाघ प्रजनन केंद्र बनेगा। गोविंदगढ़ के खांधो पहाड़ पर 8 हेक्टेयर में यह केंद्र बनेगा। वन विभाग ने इसका प्रस्ताव सेंट्रल जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया (CZAI) को भेज दिया है।
यह प्रोजेक्ट 15 साल पहले बना था। मुकुंदपुर में व्हाइट टाइगर सफारी और जू बनाते समय प्रजनन केंद्र बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन पहले सफारी और जू का काम पूरा करने पर जोर दिया गया।
इस केंद्र के लिए गोविंदगढ़ को इसलिए चुना गया है क्योंकि 1951 में रीवा के महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव ने यहां पहली बार सफेद बाघ का प्रजनन कराया था। गोविंदगढ़ में पैदा हुए सफेद बाघों को दुनिया के कई हिस्सों में भेजा गया।
नए प्रजनन केंद्र में बाघों के लिए कई सुविधाएं होंगी, जैसे नाइट हाउस आदि। यह केंद्र प्राकृतिक वातावरण में बाघों के प्रजनन के लिए बनाया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक बाघों का जन्म हो सके,आपको बता दें देश में सबसे अधिक बाघ MP में ही मिलते है।