रीवा के जिला अध्यक्ष बने वीरेंद्र गुप्ता,उप मुख्यमंत्री के हैं बेहद करीबी,जानिए राजनीतिक करियर और सफर
Rewa News: मध्य प्रदेश में बुधवार शाम को भाजपा ने 14 और जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। रीवा से वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व महापौर वीरेंद्र गुप्ता को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वीरेंद्र गुप्ता उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के करीबी माने जाते हैं। जिले के और भी वरिष्ठ नेता हैं। वीरेंद्र …

Rewa News: मध्य प्रदेश में बुधवार शाम को भाजपा ने 14 और जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। रीवा से वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व महापौर वीरेंद्र गुप्ता को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वीरेंद्र गुप्ता उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के करीबी माने जाते हैं। जिले के और भी वरिष्ठ नेता हैं।
वीरेंद्र गुप्ता के जिला अध्यक्ष बनने से पहले ही उनका नाम दौड़ में सबसे आगे चर्चा में था। वे उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला की पहली पसंद थे। गुप्ता संघ से जुड़े हैं, इसका उन्हें फायदा मिला है। रीवा से जिला अध्यक्ष के लिए चार प्रमुख दावेदार थे।
मैं अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा हूं
रीवा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी में स्थानीय समिति से लेकर नगर मंत्री, नगर महामंत्री, नगर अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री, जिला उपाध्यक्ष, शहडोल अनूपपुर भाजपा संगठन प्रभारी और महापौर तक के पदों पर रहा हूं।
मैं 1980 में भाजपा में शामिल हुआ था। तब से लगातार भाजपा के प्रति पूरी निष्ठा से काम कर रहा हूं। पार्टी ने मुझे जो भी जिम्मेदारी दी, मैंने उस जिम्मेदारी को निभाया। जिला अध्यक्ष बनने के बाद वीरेंद्र गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि रीवा में अभी भी कांग्रेस का मेयर है।
जिसके कारण हमें रीवा नगर निगम में विकास कार्य कराने में बाधा आ रही है। इसलिए मेरा अगला कदम रीवा में भाजपा का मेयर बनाना होगा। कांग्रेस द्वारा भाजपा में तोड़फोड़ की बात पर वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस हमेशा बेबुनियाद बातें करती है।
कुल 47 जिला अध्यक्षों की घोषणा
सोमवार और मंगलवार को तीन राउंड में 32 जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई। बुधवार को जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद अब तक कुल 47 जिला अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। आपको बता दें कि भाजपा 62 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों की घोषणा कर रही है। इस संबंध में अभी 15 जिलों की घोषणा बाकी है।