Mp crime news: मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां 2 सहेलियों से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यहां दो दोस्तों ने दो सहेलियों से रेप किया। घटना के बाद एक सहेली तो घर लौट आई, लेकिन दूसरी लापता हो गई। एक दिन बाद पुलिस को उसका शव एक पेड़ से लटकी मिली।

आइए विस्तार से जानते हैं, आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के सतना जिले के मझगवां थाना पुलिस ने घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 अक्टूबर को मझौली गांव की दो लड़कियां शौच के लिए बाहर जा रहीं थी।

रास्ते में लालपुर गांव के दो लड़कों ने उन्हें घेर लिया, दोनों लड़के सहेलियों को बहला-फुसलाकर जंगल की ओर ले गए। वहां ले जाकर दोनों ने उनके साथ रेप किया, पुलिस ने बताया कि घटना के बाद मौका पाकर लड़की भाग कर अपनी बड़ी मां के घर चली गई और दूसरी का उस दिन कुछ पता नहीं चला।

उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखा दी। थाना प्रभारी आदित्य नारायण धुर्वे ने बताया कि 3 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि मझौली के जंगल में पेड़ से एक लड़की की लाश लटकी हुई है।

पुलिस सूचना पर घटना स्थल पहुंची। इस बात की खबर दूसरी सहेली को भी लगी तो वह भी अपने परिजनों की साथ वहां पहुंची,हालांकि दूसरे दिन रीता (काल्पनिक नाम) ने अपने परिजनों से घटना के बारे में बता चुकी थी। सहेली गीता (काल्पनिक नाम) की दुपट्टे से लटकी लाश देखकर रीता बेहोश हो गई।

पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है, इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी 21 साल के प्रकाश ऊर्फ आशीष मवासी पिता प्रेमलाल मवासी और 19 साल के गोलू ऊर्फ विपिन श्रीवास्तव पिता घनश्याम श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है।