MP Crime News: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया सब एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला,महिला के सिर पर चोंट के निशान।

MP Crime News मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक महिला की अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वहीं मिली जानकारी के अनुसार महिला के घर से 3.30 लाख रुपये गायब है। यानी यह हत्या चोरी के इरादे से हुई है।

चोरी की नियत से हुई हत्या इलाके में मातम

MP के खरगोन जिले के भीकनगांव नगर के राममंदिर मुहल्ले में यह घटना हुई है। यहां पिता-पुत्र सोने-चांदी का व्यापार करते हैं। दोनों जब घर पहुंचे तो देखा की दरवाजा खुला हुआ था। 55 साल महिला लहुलुहान हालत में पड़ी मिली।

वहीं घर की अलमारी भी खुली मिली। परिजन ने मौके पर महिला को अस्पताल ले गए मगर वहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। महिला के सिर में गंभीर निशान मिले हैं। परिजन के मुताबिक चोरी की नियत से यह अंजाम दिया,पैसे भी गायब मिले।

प्रदेश के खरगोन जिले में एक महिला अपने घर मृत में पाई गई है। वहीं महिला के घर से लाखों रुपये भी गायब है। आशंका है कि महिला की हत्या की गई हैं फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।