MP Crime News: दिल दहला देने वाली यह घटना इंदौर शहर में उस समय घटी जब आरोपी साईं यादव ने विनोद को सरेआम कई बार चाकू घोंपा। दरअसल इंदौर के परदेसी पुरा इलाके में शुक्रवार दोपहर साड़ी बाजार में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

इसे भी पढ़ें:- E Shram Card Payment Status: 1000 रुपए की नई क़िस्त जारी,यहाँ से पेमेंट स्टेटस चेक करें अपना नाम

हमलावर ने उस पर 18 बार चाकू से वार किए और फिर उसका गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान विनोद राठौर के रूप में हुई है। सरेआम हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी बीच सड़क पर लगातार चाकू से हमला कर रहा है।

इस दौरान लोग गुजर रहे हैं, लेकिन कोई उसे बचाने की कोशिश नहीं करता। आरोपी ने विनोद को क्यों मारा और इसकी वजह क्या है इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। व्यक्ति को किसी ने चाकू मारा है इसकी जानकारी ये है कि जब तक हम यहां पहुंचे तब तक घायल को अस्पताल ले जाया जा चुका था।

मुझे पता चला है कि उसका नाम विनोद राठौर तो हमें पता चला है कि मृतक का नाम विनोद राठौर है और पहले वो खटके वाली गली में रहता था, अब वो गणेश नगर में कहीं रह रहा है। हम उसके बारे में और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और अभी हम ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आरोपी कौन है।

और ये घटना क्यों हुई। इसके बारे में हम कुछ जानकारी हासिल कर रहे हैं। उसके आधार पर हमने टीमें भेजी हैं। अब मृतक इस दुनिया में नहीं रहा, इसलिए वह नहीं बता पाएगा। अब सवाल यह है कि आरोपी ने पहचान के साथ मारपीट की है और कोई रंजिश है या कोई अस्थायी मसला है या कोई और मामला है, जैसे ही यह स्पष्ट होगा।

हम आप लोगों को जानकारी देंगे कि वहां कितने लोग थे। एक ही व्यक्ति था और जिसने आकू को चाकू मारा, कुछ लोगों ने उसे छुड़ाने और बचाने की कोशिश भी की, लेकिन यह जान लें कि हमला करने वाले व्यक्ति की मंशा साफ थी और जब उसने आकू को चाकू मारा, तो चाकू उसकी गर्दन पर बहुत तेज लगा।

इसे भी पढ़ें:- Ladli Behna Awas Yojana List: लाडली बहना आवास योजना की नई लिस्ट जारी,आप भी देखें नाम!

इसलिए उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हमलावर ने विनोद पर चाकू से कई बार हमला किया और फिर मौके से फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। हत्या की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

हालांकि पता चला है कि मृतक विनोद राठौड़ शराब पीने का आदी था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल जांच शुरू हो गई है।

इंदौर में हुई इस सनसनीखेज वारदात ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इंदौर से आए दिन ऐसी खबरें आती रहती हैं। कानून से बेखौफ बदमाश खुलेआम अपराध कर रहे हैं और कानून को चुनौती दे रहे हैं।