MP Crime News: जिसने देखा दहल गया उसका दिल,पेड़ पर लटकी मिला मां और वहीं मिला 1 साल की बच्ची का शव
MP Crime News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक महिला का शव बरगद के पेड़ से लटका मिला। उसी पेड़ पर उसकी एक साल की बेटी भी मृत मिली। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बच्चा जेल के पास हुई। …

MP Crime News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक महिला का शव बरगद के पेड़ से लटका मिला। उसी पेड़ पर उसकी एक साल की बेटी भी मृत मिली। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बच्चा जेल के पास हुई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद सिविल लाइंस थाना प्रभारी के साथ FSL टीम मौके पर पहुंची।
मृतक महिला का नाम द्रौपदी अहिरवार है और वह छतरपुर जिले के लवकुशनगर की रहने वाली थी। महिला अपने पति के साथ छतरपुर में किराए पर रह रही थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक महिला के पति को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचा पति भी हैरान रह गया कि आखिर उसकी पत्नी ने ऐसा क्यों किया।
मौके पर पुलिस को पायल, सुसाइड नोट जैसा कागज, पेन आदि सामान मिला है। पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। मौके पर पहुंचे सभी लोगों ने यह नजारा देखा तो वे स्तब्ध रह गए।
लोग हैरान थे कि आखिर एक महिला ने अपनी और अपनी एक साल की मासूम बेटी की इस तरह से जान क्यों दे दी।घटना स्थल पर बरगद के पेड़ पर द्रोपदी अहिरवार का शव फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी एक साल की मासूम बेटी पेड़ पर मृत पड़ी थी।
एक साल की मासूम की मौत कैसे हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाया। एफएसएल ने बताया कि बच्ची की मौत गला घोंटने से हुई है।इस मामले में सिविल लाइंस थाना प्रभारी का कहना है कि फिलहाल हम मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं।
एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि महिला ने आत्महत्या की है। महिला ने क्यों और किन परिस्थितियों में आत्महत्या की? जांच के बाद ही सब कुछ सामने आ पाएगा।