MP crime news: MP में पिता पुत्री का रिश्ता कलंकित,हैवान बाप जवान बेटी के के साथ करता रहा 4 साल से दुष्कर्म
Mp crime news: मध्य प्रदेश के छतरपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है,एक 22 साल की लड़की ने अपने पिता पर 4 सालों से लगातार रेप करने का आरोप लगाया है,पीड़िता ने बताया इस दौरान उसने अपने घर वालों से इसकी शिकायत की। लेकिन किसी ने भी उसकी कोई …

Mp crime news: मध्य प्रदेश के छतरपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है,एक 22 साल की लड़की ने अपने पिता पर 4 सालों से लगातार रेप करने का आरोप लगाया है,पीड़िता ने बताया इस दौरान उसने अपने घर वालों से इसकी शिकायत की।
लेकिन किसी ने भी उसकी कोई मदद नहीं की। आरोपी पिता की उम्र 40 साल है। शिकायत के बाद वह फरार हो गया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट सहित रेप की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
रिश्ते की वजह से घर वाले रहे चुप
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कुछ ऐसा बताया जो दहला देने वाला है, उसने कहा कि जबरदस्ती डरा-धमका कर उसका पिता उसके साथ संबंध बनाता था। उसने लगातार चार सालों तक उसके साथ रेप किया।
दुष्कर्म के बारे में जब उसने अपने परिजनों को बताया तब किसी ने भी उसकी कोई मदद नहीं की,आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और करीब चार साल बाद वह लवकुशनगर थाने पहुंची। थाने में उसने अपने पिता के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने किया 10 हजार का इनाम घोषित
छतरपुर SP अगम जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पर पॉक्सो एक्ट सहित बलात्कार की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है। उस पर ₹10000 रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
4 वर्षों से बना रहा हवस का शिकार
जानकारी के मुताबिक, 22 साल की लड़की छतरपुर के लवकुशनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसने पुलिस शिकायत में बताया कि उसका पिता 4 साल से उसके साथ रेप कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि कि जब वह 18 साल की थी तभी से उसका पिता दुष्कर्म कर रहा है।