MP Crime News: राजधानी भोपाल में 17 वर्षीय छात्रा से घर में घुसकर आरोपी ने किया दुष्कर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती वीडियो वायरल करने की धमकी।

MP Crime News प्रदेश की राजधानी भोपाल मिसरोद इलाके में 17 वर्षीय छात्रा से घर में घुसकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है, आरोपी लड़के ने पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और फिर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला लड़की ने माता-पिता को जानकारी दी और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। युवती के मुताबिक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी।

MP Crime News खबर विस्तार से

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 17 वर्षीय छात्रा से उसके घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी नाबालिक ने उससे पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती का हाथ बढ़ाया और फिर अपने जाल में फंसा कर ब्लैकमेल करने लगा। 16 अगस्त की रात 1:00 बजे लड़की के घर पहुंचा और जबरन उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें इस मामले पर पुलिस ने बताया है कि आरोपी नाबालिक छात्रा से शारीरिक संबंध नहीं बनने पर उसके अश्लील वीडियो शेयर करने की धमकी देता था, पिछले कई महीनो से उसे पर इसी बात की ऐवज में दुष्कर्म करने का दबाव बना रहा था।

वहीं डरी हुई छात्रा ने पहले तो छुट्टी साधे रखी लेकिन लगातार उत्पीड़न से तंग आने के बाद उसने आखिरकार हिम्मत जुटा और अपने माता-पिता को अपनी आप बीती बताई हुई माता-पिता पुलिस थाने में शिकायत दर्ज़ कराई।

रात 1 बजे छात्रा के घर में घुसकर किया दुष्कर्म

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौका पारकर आरोपी पीड़िता के माता-पिता की अनुपस्थिति में रात करीब 1:00 बजे छात्र के घर पहुंचा और उसके साथ बलात्कार किया उसने विरोध किया तो उसने उसे धमकी दी, के अपने स्मार्टफोन पर उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया है अगर वह किसी को इसकी जानकारी देगी,तो वायरल करेगा।

तब से आरोपी उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। शुरू में तो डरी-सहमी लड़की चुप रहती थी। आरोपी ने उसे धमकाना बंद नहीं किया तब जाकर उसने अपने परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में बताया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

सदमे में आए परिवार ने न्याय की गुहार लगाने के लिए प्रशासन का दरवाजा खटखटाया। आखिरकार मामले की शिकायत मिसरोद पुलिस से की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मिसरोद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनो की दोस्ती

पुलिस की दी हुई जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय पीड़िता 11वीं कक्षा की छात्रा है उसने बताया कि आरोपी नाबालिक लड़के ने इसी साल इंस्टाग्राम पर उससे दोस्ती की थी, दोनों एक दूसरे से चैट करने लगे और लड़की ने आरोपी को अपने परिवार की जानकारी दी उसने बताया कि उसकी तीन बहने हैं, और पिता बीमार रहते हैं।

जब उसे पता चला कि पिता के अस्पताल में भर्ती होने के समय लड़की और उसकी बहनें कई दिनों तक अकेली रहती हैं, तो आरोपी लड़के ने उस पर मिलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया,लेकिन लड़की नहीं मानी।