Mp news: हत्यारे रेत माफियाओं की गिरफ्तारी को लेकर पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल का धरना आरंभ
Mp news: सिंगरौली ज़िले के गन्नई में विगत दिवस गरीब आदिवासी भाई इंद्रपाल अगरिया को अवैध उत्खनन कर ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर हत्या करना शर्मनाक है। कांग्रेस कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने हत्यारे रेत माफियाओं की गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए ग्राम गन्नई में धरना आरंभ।
Mp news: पूर्व मंत्री ने इस घटना की की कड़ी निंदा
श्री पटेल ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार के मामले में देश में प्रथम तो है ही लेकिन अब अवैध उत्खनन कर माफिया का आतंक बना हुआ है।भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश को माफिया प्रदेश बना दिया है।
Mp news: सिंगरौली बना बली का केंद्र
मध्य प्रदेश का सिंगरौली जिला बना आदिवासी दलितो के लिए बलि का केंद्र दो माह के अंदर जहां एक दलित को गोली मार दी जाती है वही एक आदिवासी को पर ट्रैक्टर चढाकर हत्या कर दी जाती है दोनों हत्याओं में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी शामिल है। इन घटनाओं के बावजूद जिले के कलेक्टर व एसपी पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
Mp news: सीएम के पास खनिज और गृह मंत्रालय हैं दोनों
मध्य प्रदेश में खनिज और गृह मंत्रालय दोनों मुख्यमंत्री के पास है। यह दोनों जिले के अधिकारी कानून व्यवस्था को कायम रखने में असफल है। कानून व्यवस्था बता रही है कि कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक पर किसका इतना बड़ा संरक्षण है,सिंगरौली जिले के कलेक्टर व एसपी पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई क्या मुख्यमंत्री जवाब दे सकते हैं क्योंकि दोनों विभाग मुख्यमंत्री के पास ही हैं
Mp news: भाजपा सरकार में हद पार
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार के राज्य में कानून व्यवस्था की सारी हदें पार हो चुकी हैं। भाजपा शासन के राज में गरीब आदिवासी,मजदूर, किसान एवं आमजन की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल हैं। निर्दोष गरीब की हत्या की गई जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।
पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने शासन प्रशासन से इस घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित करवाकर दोषियों को कड़ी सजा एवं पीड़िता को संरक्षण देकर उनके साथ न्याय किया जाए।
श्री पटेल ने शासन से कहा है कि शीघ्र ही दोषी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया और पीड़ित परिजनों को न्याय की मांग को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।