DC Full Squad : मऊगंज का लाल अब खेलेगा IPL दिल्ली कैपिटल्स ने इतने मे खरीदा, 2025 मेगा ऑक्शन में लगी मुहर देखिए फुल स्क्वॉड
DC Full Squad IPL 2025: दिल्ली कैपिटल ने आईपीएल 2025 मेगा एक्शन में कई दिक्कत खिलाड़ियों को अपने साथ इस बार जोड़ा है कल राहुल और मिचेल स्टार्क अब डीसी के लिए खेलते नजर आएंगे DC Full Squad IPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन संपन्न हो चुका है. दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने दो दिवसीय नीलामी …

DC Full Squad IPL 2025: दिल्ली कैपिटल ने आईपीएल 2025 मेगा एक्शन में कई दिक्कत खिलाड़ियों को अपने साथ इस बार जोड़ा है कल राहुल और मिचेल स्टार्क अब डीसी के लिए खेलते नजर आएंगे
DC Full Squad IPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन संपन्न हो चुका है. दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने दो दिवसीय नीलामी में 19 खिलाड़ियों को खरीदा है नीलामी में 73 करोड रुपए लेकर पहुंची दिल्ली ने कई दिग्गजों को मौका दिया है. केवल दिल्ली के पास 10लाख रुपए बाकी रह गए हैं। केएल राहुल और मिचेल स्टार्क जैसे धूलंधर प्लेयर अब डीसी के लिए खेलते नजर आएंगे, फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल को 14 करोड़ जबकि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्टार्क को 11.75 करोड़ में खरीदा है। इसी बीच मऊगंज जिले के रहने वाले माधव तिवारी को दिल्ली ने 40 लाख की बोली लगाई
IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी को हुआ घाटा
मिचेल स्टार्क को 13 करोड़ का घाटा हो गया है. उन्हें केकेआर ने आईपीएल 2024 के ऑप्शन में 24.75 करोड रुपए में खरीदा था तब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. लेकिन दिल्ली ने गेंदबाज टी नटराजन को 10.75 करोड़ और कंगारू बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क को 9 करोड़ में खरीदा है डीसी ने ऑप्शन से पहले अक्षर पटेल सहित चार प्लेयर्स को रिटर्न किया था. डीसी ने ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया था जिन पर लखनऊ सुपर जेंट्स ने 27 करोड़ के ऐतिहासिक बोली लगाई अब वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हो गए हैं
दिल्ली कैपिटल्स IPL 2025 फुल स्क्वॉड DC Full Squad
अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, मिशेल स्टार्क, हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, टी. नटराजन, करुण नायर, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसिस, मुकेश कुमार, दर्शन नालकांडे, वी. निगम, दुष्मंथा चमीरा, डोनोवन फरेरा, अजय मंडल, मनवंत कुमार।
IPL के DC टीम में शामिल हुआ मऊगंज का खिलाड़ी

मऊगंज के ग्राम बहियारी के निवासी इंदौर विंध्याचल सोशल ग्रुप के सचिव अवधेश तिवारी के पुत्र (22 वर्षीय)माधव तिवारी का चयन दिल्ली कैपिटल की टीम में हो गया जो मऊगंज रीवा सहित विंध्य के लिए गर्व की बात है। दिल्ली कैपिटल ने ऑलराउंडर माधव तिवारी को 40 लाख रुपए की बोली पर खरीदा है। हालांकि मध्य प्रदेश में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्हे इस बार आईपीएल में खेलने को मौका दिया गया है।