Mauganj News: मऊगंज कलेक्टर और एसपी का हुआ तबादला, एक साथ जारी हुए आदेश, इस IAS अधिकारी को मिली जिम्मेदारी
Mauganj News: मऊगंज में हुई घटना के बाद लगातार सरकार एक्शन मोड पर है कलेक्टर अजय श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर का आधी रात स्थानांतरण कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश के मऊगंज में हुई हिंसा के बाद सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मऊगंज पुलिस अधीक्षक के बाद मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव का भी तबादला कर दिया गया है। आधी रात को दोनों अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए गए हैं मऊगंज पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर के स्थान पर आईपीएस दिलीप सोनी को जिले का प्रभार दिया गया है, वही कलेक्टर अजय श्रीवास्तव के स्थान पर संजय कुमार जैन (2015) को मऊगंज का प्रभार दिया गया है इस बड़ी कार्रवाई से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
मऊगंज कलेक्टर का ट्रांसफर
मऊगंज एसपी का हुआ तबादला
मऊगंज में हुई घटना पर मोहन सरकार का एक्शन
मऊगंज में 15 मार्च को बड़ी हिंसा ने प्रदेश और देश का ध्यान आकर्षित किया। यहां एक आदिवासियों ने सनी द्विवेदी को बंधक बनाया फिर बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी। युवक को बचाने पहुंची पुलिस फोर्स पर भी आरोपियों ने पत्थर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिसमें एक ASI रामचरण गौतम शहीद हो गए जबकि हनुमना तहसीलदार बुरी तरह जख्मी है। इस पूरे मामले को कुछ दिन बीत रहे है। ब्राह्मण समाज ने मऊगंज रीवा सहित कई जिले बंद करने के आवाहन किए थे जिसके बाद सरकार एक्शन मोड पर आई और मऊगंज जिले के एसपी कलेक्टर के स्थानांतरण कर दिए
मऊगंज के कलेक्टर होंगे संजय कुमार जैन
अजय श्रीवास्तव (2013 बैच) कलेक्टर, जिला मऊगंज से उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक परिसम्पतित प्रबंधन विभाग तथा अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य परिसम्पत्ति प्रबंधन कंपनी, भोपाल तथा उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन वेल एवं युवा कल्याण विभाग (अतिरिक्त प्रभार) दिया गया है। जबकि संजय कुमार जैन (2015) उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग तथा अपर प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य परिसम्पत्ति प्रबंधन कंपनी, गोपाल तथा उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग (अतिरिक्त प्रभार) कलेक्टर, जिला मऊगंज पदस्थापना की गई है.
मऊगंज पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर का ट्रांसफर
रसना ठाकुर, भापुसे (2012) पुलिस अधीक्षक, जिला-मऊगंज से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल भेजा गया है जबकि उनके स्थान पर दिलीप कुमार सोनी, भापुसे (डीडी-97) पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, उज्जैन से
पुलिस अधीक्षक, जिला-मऊगंज बनाया गया है।