Mauganj News: मऊगंज में शादी के दिन दुल्हन के भाइयों की मौत खुशियां मातम में बदली, वापस लौटी बारात
Mauganj News today: मऊगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस हादसे में, दो भाइयों की शव यात्रा उनकी बहन की विदाई से पहले निकाली गई।

मऊगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस हादसे में, दो भाइयों की शव यात्रा उनकी बहन की विदाई से पहले निकाली गई। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना लौर थाना क्षेत्र के कांकेसरा गांव में हुई। लौर थाना के कांकेसरा गांव निवासी कमलेश सेन के घर बेटी की शादी थी। शुक्रवार को बेटी की बारात आई थी। इसमें शामिल होने के लिए उनके रिश्तेदार भी आए थे।
शुक्रवार को पूरा परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त था। उसी समय कमलेश सेन का बेटा अमन सेन 8 वर्ष और भतीजा पूरबसेन 10 वर्ष गांव में घूमने गए थे। गांव में काफी गहरा गड्ढा था। पंचायत के लोगों ने अपनी जरूरत के लिए उसमें से मिट्टी निकाली थी उस वक्त आसपास कोई नहीं था, इसलिए किसी को घटना का पता नहीं चला। बच्चे शाम तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने पूरी रात उनकी तलाश की, लेकिन वे नहीं मिले।
शादी की खुशियां मातम में बदली
शनिवार को दोनों का शव मिलने के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बेटी की विदाई शनिवार को ही होनी थी, लेकिन उससे पहले ही इस घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। दोनों भाइयों का शव मिलने के बाद शादी की रस्म रोक दी गई। शादी की रस्में निभाई जा चुकी थीं। दुल्हन की विदाई होनी बाकी थी। मौत के बाद दुल्हन की विदाई रोक दी गई और बारात वापस विदा कर दिया गया।