/** * Hook: colormag_before. */ do_action( 'colormag_before' ); ?>
मध्य प्रदेशवायरल

​Mauganj news: मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल का वायरल वीडियो: सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता और 22 दिनों का ‘अज्ञातवास’

Share With Others

.​Mauganj news: मध्य प्रदेश के मऊगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल एक बार फिर चर्चाओं में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह फोन पर अपने परिवार के सदस्यों से बात करते हुए उन्हें घर से बाहर न निकलने की हिदायत दे रहे हैं। इस वीडियो ने क्षेत्र की जनता और राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

​वायरल वीडियो में प्रदीप पटेल अपने बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों से फोन पर बात कर रहे हैं। बातचीत के दौरान उनके चेहरे पर चिंता के भाव साफ़ देखे जा सकते हैं। वह फोन पर कह रहे हैं बेटा, घर में ही रहना, बाहर बिल्कुल मत निकलना।

​अगर कोई घर आए तो उन्हें बिठाना, लेकिन गेट सोच-समझकर खोलना।
​सामान की ज़रूरत हो तो ऑनलाइन मंगा लेना, पर बाहर जाने की ज़रूरत नहीं है।
​विधायक यहाँ तक कह रहे हैं कि वह अब भोपाल जा रहे हैं और उनका क्षेत्र में आना फिलहाल “ना के बराबर” होगा।

​यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब क्षेत्र में चर्चा है कि विधायक प्रदीप पटेल पिछले 22 दिनों से जनता के बीच नज़र नहीं आए हैं। बताया जा रहा है कि एक ज़मीन विवाद के बाद से उनकी सुरक्षा और स्थिति को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।
​जनता के मन में अब यह बड़ा सवाल है जब खुद विधायक ही सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे, तो आम जनता का क्या होगा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

​वीडियो में विधायक यह भी निर्देश दे रहे हैं कि उनके अनुपस्थिति में उनके लेटरपैड का इस्तेमाल किया जाए और ज़रूरी काम अधिकारियों तक पहुँचाए जाएं। उन्होंने अपने परिवार के सदस्य को अधिकारियों के साथ होने वाली बैठकों में शामिल होने की सलाह भी दी है

​विधायक प्रदीप पटेल ने परिवार को घर में ही “कैद” रहने की सलाह दी।
​ज़मीन विवाद के बाद सुरक्षा कारणों से विधायक के ‘अदृश्य’ होने की चर्चा। ​सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कानून-व्यवस्था पर उठ रहे सवाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *