Mauganj News: मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव का बड़ा एक्शन कलेक्टर ने बेलहइया दूही शासकीय स्कूल में पदस्थ कृष्ण केशव राय दीक्षित सस्पेंड कर दिया है। 8 अक्टूबर देर शाम इसका आदेश जारी किया गया।

7 अक्टूबर को संकुल प्राचार्य ने स्कूल का निरीक्षण किया था, इसकी रिपोर्ट प्राचार्य ने एसडीएम को सौंपी थी, इसमें लिखा था कि शिक्षक कृष्ण केशव राय अक्सर स्कूल नहीं आते हैं। न ही बच्चों को पढ़ाते हैं। इन पर हाजिरी रजिस्टर फाड़ने का आरोप है। रिपोर्ट में शिक्षक अमरनाथ कोल के बयान का भी जिक्र है।

इस जारी आदेश में लिखा गया है कि अनुविभागीय अधिकारी मऊगंज (राजस्व) के पत्र कमांक 660/रीडर/अनु अधिकारी/मऊगंज / 2024 दिनांक 07.10.2024 एवं विकाश खण्ड शिक्षा अधिकारी मऊगंज के पत्र क्रमांक / स्था/वि.ख.शि.अ./मऊगंज/2024/215 दिनांक 07.10. 2024 के प्रतिवेदन अनुसार शा.प्राथ.वि. बेलहइया दूही में पदस्थ शिक्षक श्री कृष्ण केशव राय दीक्षित (प्राथमिक शिक्षक) शाला में उपस्थित नही रहते है अध्यापन कार्य भी नहीं किया जाता है।

इस सबन्ध में सकुल प्राचार्य के द्वारा भी निरीक्षण किया गया उनके कथन भी लिए गए। श्री दीक्षित के अलावा विद्यालय में पदस्थ अन्य शिक्षक श्री अमरनाथ कोल उन्के भी कथन लिए गये। जो श्री दीक्षित के आचरण के सम्बध में लेख किया गया कि नशे में रहते हुए संकुल प्रार्याय की टीम के साथ भी गाली गलौज की गई।

एवं उपस्थित पंजी फाड़ दी गई, जो घोर अनुशासन हीनता स्वेक्षाचारिता कर्तब्य के प्रति अकर्मण्यता की पुष्टि होती है। जो कि म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 की नियम उगे विहित विधान के विपरीत होकर म.प्र.सिविल सेवा नियम 1966 के तहत दंडनीय है।

अतः म.प्र.सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) में वर्णित प्रावधानो के अन्तर्गत श्री कृष्ण केशव राय दीक्षित (प्राथमिक शिक्षक) शा.प्राथ. वि. बेलहड्या दूही संकुल शा.उ. मा. विद्यालय फरहदा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी हनुमना जिला मऊगंज नियत किया जाता है।