Maiya Yojana: शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, इन महिलाओं को हर माह मिलेंगे ₹2100,जानें कैसे क्या है यह योजना
Maiya Yojana: केंद्रीय मंत्री व झारखंड में भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में BJP की सरकार बनी तो 2100 रुपये महीना माताओं-बहनों को दिए जाएंगे। Maiya Yojana केंद्रीय मंत्री और झारखंड में भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा ऐलान किया है। …

Maiya Yojana: केंद्रीय मंत्री व झारखंड में भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में BJP की सरकार बनी तो 2100 रुपये महीना माताओं-बहनों को दिए जाएंगे।
Maiya Yojana केंद्रीय मंत्री और झारखंड में भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा ऐलान किया है। शिवराज ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो ₹21 महीना माता बहनों को दिए जाएंगे यह उनका वादा है।
भाजपा की ओर से किया गया यह वादा मध्य प्रदेश में लागू 'लाडली बहना' से भी बड़ा है, जहां महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए दिए जाते हैं, इस स्कीम ने मध्य प्रदेश में भाजपा को बंपर जीत दिलाई थी।
भाजपा की ओर से किया गया यह वादा मध्य प्रदेश में लागू 'लाडली बहना' से भी बड़ा है, जहां महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए दिए जाते हैं, इस स्कीम ने मध्य प्रदेश में भाजपा को बंपर जीत दिलाई थी।
शिवराज ने कहा कि मईया योजना (Maiya Yojana) भाजपा की प्रोजेक्ट है लाडली बहना योजना के तर्ज पर चुनाव के ठीक पहले नल की गई है। हेमंत सोरेन ने अपने घोषणा पत्र में 2000 प्रतिमाह चूल्हा खर्च होने का
वादा किया था, अब जब चुनाव आया तो 1000 रुपये खाते में डाले जा रहे हैं। वादों के मुताबिक, महिलाओं के खाते में अबतक 1.20 लाख रुपये आने चाहिए थे।
केंद्रीय मंत्री शिवराज ने कहा ?
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र अंतिम चरण में है कई चीज स्पष्ट है, उसमें नौकरी महिला सशक्तिकरण किस की बात होगी, बहुत जल्द संकल्प पत्र आएगा, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना चला रही है।
महाराष्ट्र में लाडली बहीण योजना, छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के तहत बहनों को राशि दी जा रही है, भाजपा की सरकार हरियाणा में बहनों के खाते में 2100 रुपए डालेगी। जम्मू-कश्मीर में भी बहनों के खाते में भी राशि डाली जाएगी। झारखंड में भी बहनों के खाते में 2100 रुपए डाले जाएंगे।
झारखंड में माटी, बेटी और रोटी की रक्षा का सवाल
शिवराज ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है। जब चुनाव होते हैं तो एक राज्य के कार्यकर्ता दूसरे राज्यों में भी प्रचार के लिए जाते हैं। झारखंड में भाजपा ने विकास के काम किए हैं। रघुवर सरकार के विकास को जनता आज
भी याद करती है यहां की माटी, बेटी और रोटी की रक्षा का सवाल है। जेएमएम सरकार घुसपैठियों को वोट बैंक समझती है। वह बहुत खतरनाक खेल खेल रही है।
कैबिनेट में खाली पदों को भरने का होगा फैसला
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड में 2.87 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। भाजपा की सरकार बनते ही पहले कैबिनेट में खाली पदों को भरने का फैसला कर दिया जाएगा,
हम कैलेंडर बनाकर तय करेंगे कि किस महीने में कौन सी परीक्षा होगी और रिजल्ट और ज्वाइनिंग की तारीख क्या होगी।