UP IAS Transfer | योगी सरकार ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। छह आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है। महानिदेशक प्राविधिक शिक्षा अविनाश कृष्ण सिंह को उनके वर्तमान पद के साथ सचिव प्राविधिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

प्राविधिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात ए दिनेश कुमार को विशेष सचिव गृह बनाया गया है। कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव के पद पर तैनात बृजराज सिंह यादव को राजस्व परिषद लखनऊ में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है।

इसी तरह अलीगढ़ में नगर आयुक्त विनोद कुमार को प्राविधिक शिक्षा में विशेष सचिव बनाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी उन्नाव प्रेम प्रकाश मीना को अलीगढ़ का नगर आयुक्त बनाया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद कृति राज को उन्नाव का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

मध्य प्रदेश सरकार ने तबादला नीति जारी की

मध्य प्रदेश में सरकार ने कैबिनेट की मंजूरी के चार दिन बाद आधी रात को तबादला नीति जारी कर दी है। 1 अप्रैल 2024 से 30 अप्रैल 2025 के बीच जिन अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला हुआ है, उनका तबादला मुख्यमंत्री की अनुमति के बिना नहीं किया जाएगा। मंगलवार 29 अप्रैल को मोहन कैबिनेट ने तबादला नीति को मंजूरी दे दी, लेकिन सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके आदेश जारी नहीं किए। राज्य सरकार ने शनिवार और रविवार की रात 12.05 बजे तबादला नीति जारी कर दी है। इसमें सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से राज्य और जिला स्तर पर तबादले के लिए नीति जारी की गई है। जिसका पालन सभी विभागों को करना होगा। प्रदेश में 6 लाख 6 हजार नियमित कर्मचारी हैं। नई तबादला नीति में 10 फीसदी तबादले तय माने जा रहे हैं। ऐसे में 30 मई तक 60 हजार से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला हो सकता है।

नोट:- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है