MP Transfer: मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में 9 अधिकारियों के तबादले, इन जिलों के बदल गए यह अफसर तबादला लिस्ट जारी
MP Transfer News: मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के द्वारा राज्य के 9 परिवहन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस संदर्भ में आदेश लिस्ट जारी की गई है

मध्य प्रदेश शासन परिवहन विभाग के द्वारा शुक्रवार को एक आदेश जारी किया गया जिसमें 9 परिवहन विभाग के अधिकारियों के तबादले किए गए है। मनोज कुमार तेहनगुरिया प्रभारी अति. क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, छिंदवाड़ा से प्रभारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर तैनात किया गया। इसी तरह सुनील कुमार शुक्ला प्रभारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर से जिला परिवहन अधिकारी, पन्ना पदस्थापना की गई वही विक्रमजीत सिंह कंग प्रभारी अति. क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, छतरपुर से प्रभारी क्षेत्रीय परिवहन कटनी तैनात किया गया है।
जितेन्द्र कुमार शर्मा जिला परिवहन अधिकारी, नरसिंहपुर से प्रभारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, भोपाल भेजा गया वही, विमलेश कुमार गुप्ता अधिकारी, कटनी प्रभारी अति. क्षेत्रीय परिवहन से जिला परिवहन अधिकारी, मण्डला नियुक्त किया गया। श्रीमती मधु सिंह सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, संभागीय उप परिवहन आयुक्त कार्यालय, ग्वालियर से प्रभारी अति. क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, छतरपुर तैनात किया गया है।